back to top

अपनों के लिए रंगमंच से जुड़ें : डॉ सीमा मोदी

सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने टी स्टाल’ पर चाय की चुस्कियों के बीच मनाया विश्व रंगमंच दिवस
लखनऊ। विश्व रंगमंच दिवस के पूर्व संध्या पर आज ‘सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी’ लखनऊ द्वारा गोमती नगर स्थित नुक्कड़ टी स्टाल’ पर एक अनूठे और संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर परिवारों को रंगमंच की महत्ता और इसके सामाजिक व व्यक्तिगत लाभों से परिचित कराना था।
चाय, चर्चा और रंगमंच: अपने और अपनों के लिए विषय पर आधारित इस आयोजन में संस्था के सदस्यों ने चाय की दुकान पर मौजूद स्थानीय नागरिकों और युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सचिव डॉ सीमा मोदी जो खुद रंगमंच कलाकार है ने इस बात पर जोर दिया कि रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और पारिवारिक जड़ों को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि रंगमंच मतलब ये नहीं कि हम कलाकर बनना चाहते है पर ये है कि जिÞंदगी खुद एक बहुत बड़ा मंच है और हम सब इसके कलाकार हैं। लेकिन क्या हम अपनी भूमिका अच्छे से निभा पा रहे हैं? आज हम सब मोबाइल की छोटी सी स्क्रीन में कैद हो गए हैं। घर में चार लोग साथ बैठते हैं, पर चारों के हाथ में फोन होता है। संवाद खत्म हो रहा है, संवेदनाएँ सूख रही हैं। यहीं पर रंगमंच की जरूरत महसूस होती है। इसलिए हम जनता और दर्शकों से सीधा संवाद कर रहे। सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि और रंगमंच कलाकार अभिषेक सिंह ने चर्चा के दौरान कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिÞंदगी और मोबाइल की आभासी दुनिया में हम अपनों से दूर होते जा रहे हैं। रंगमंच हमें फिर से जीवंत संवेदनाओं से जोड़ता है। रंगमंच कलाकार नवनीत मिश्रा ने कहा कि यदि परिवार के सदस्य साथ मिलकर नाटक देखने की आदत डालें, तो इससे न केवल आपसी संवाद बढ़ेगा बल्कि बच्चों के मानसिक विकास में भी अभूतपूर्व सुधार होगा। कार्यक्रम में गोमती नगर के स्थानीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएँ शांत कीं। संस्था द्वारा लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों को रंगमंच की कार्यशालाओं से जोड़ें ताकि उनके भीतर के संकोच को दूर कर उन्हें एक आत्मविश्वासी नागरिक बनाया जा सके। संस्था के अध्यक्ष श्री बी एन ओझा ने कहा जैसे चाय में अदरक और इलायची स्वाद बढ़ाती है, वैसे ही रंगमंच हमारी नीरस जिÞंदगी में स्वाद भर देता है।

RELATED ARTICLES

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...