back to top

डॉ राजेश्वर ने दी खेल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी सौगात

यूथ क्लब की बेटियों से किया संवाद, खेल मैदान निर्माण, स्पोर्ट्स किट मिलेगी


लखनऊ, विशेष संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को एस.एस. मैरिज लॉन, बेहटा में आयोजित गर्ल्स यूथ क्लब प्रोत्साहन कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्र की बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, खेल, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं और उद्यमिता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण आश्वासन दिए। उन्होंने कहा कि जब बेटी आगे बढ़ती है तो परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है, इसलिए बेटियों का सशक्तिकरण ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है।


कार्यक्रम के दौरान खुशहाल गंज मंडल के अंतर्गत स्थापित 25 गर्ल्स यूथ क्लबों की लगभग 500 से अधिक प्रतिभाशाली बेटियों से डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके सपनों, करियर लक्ष्यों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सिंह ने न सिर्फ बेटियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सेवा, खेल, व्यवसाय, राजनीति एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया बल्कि उन्हें भविष्य में हर सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में बेटियों का योगदान निरंतर बढ़ रहा है और हमारा लक्ष्य इसे 25% से बढ़ाकर 50% तक पहुँचाना है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अमावा की मनीषा रावत (कराटे ब्लैक बेल्ट) को कराटे किट, मासिक प्रशिक्षण सहयोग और उनके माध्यम से 10 गाँवों की बेटियों को कराटे प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ऐन गाँव की सोनाक्षी को दो दिवस में क्रिकेट स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने की बात कही गई। नारायणपुर की शान्या के आग्रह पर कबड्डी मैदान निर्माण तथा खेल मैदान के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। शिवरी की रोशनी रावत, मुस्कान और जानू को खेल मैदान एवं लाइब्रेरी स्थापना में सहयोग का आश्वासन दिया गया।

गहलवारा की अनुराधा यादव को खेल मैदान निर्माण एवं कबड्डी कोच उपलब्ध कराने तथा उदयत खेड़ा की शगुन यादव को स्पोर्ट्स किट और कोमल यादव को साइकिल उपलब्ध कराने की बात कही गई। डॉ. सिंह ने सरोसा की शालिनी को ग्रीन टेक्नोलॉजी आधारित उद्यम (सोलर एवं सतत ऊर्जा) से जोड़ने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामसभाओं आदमपुर, तेरवा तथा मझिगवाँ में चाय पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरोजनीनगर विधायक ने सहभागिता कर विकास, सामाजिक सरोकारों और युवा सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ना ही उन्हें सही दिशा देना है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...