समारोह आगामी 2 फरवरी को यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में होगा
लखनऊ। प्रख्यात अवधी साहित्यकार लक्ष्मण प्रसाद मित्र की स्मृति में दिया जाने वाला मित्र स्मृति अवधी सम्मान-2026 इस बार साहित्यकार डॉ अशोक अज्ञानी को दिया जाएगा। लक्ष्मण प्रसाद मित्र सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित चयन समिति की संरक्षिका मनोरमा साहू, अध्यक्ष अजय साहू तथा सचिव डॉ. राम बहादुर मिश्र ने सर्वसम्मति में यह घोषणा करते हुए बताया कि यह समारोह आगामी 2 फरवरी को यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ अशोक अज्ञानी अवधी लोक साहित्य के मौलिक साहित्यकार हैं और अब तक उनकी 16 पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें 10 पुस्तकें अवधी पर केन्द्रित हैं।





