back to top

राजधानी में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार चला रहा है सेवा का अभियान

  • लखनऊ के हर कोने तक चलेगा महाअभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इस अभियान का निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। सोमवार को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फॉउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास के निर्देश पर पश्चिम विधान सभा के मौलाना कल्बे आबिद, फर्स्ट वॉर्ड के मुख्य मार्गो व इमारतों को सेनेटाइज किया गया।

इसी तरह, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआ, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट तक यथा संभव प्रयास कर के खाने की दुकानों को बचाते हुए सेनेटाइज टीम ने काम पूरा किया। इसके साथ ही, क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूल, कॉलेजों के अलावा बहुमंजली इमारतों, थानों, मंदिरों और मस्जिदों को भी पूर्ण रूप से सेनेटाइज किया गया।

रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली स्थानों को भी सेनेटाइज किया गया। इस कोविड संकटकाल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा के कार्य में जी जान से जुटा हुआ है।

डॉ. अखिलेश दास फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास पिछले कई दिनों से लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं। इस टीम में आज नेहाल खान,मौलाना हसन आब्दी, कैलाश पाण्डेय, वसीम भाई,आन आब्दी, अब्दुल खान, नदीम खान व इमरान अली ने अपना पूरा सहयोग दिया वार्ड के पूरे मार्गो पर दवा का छिड़काव करवाने में मदद की। विराज सागर दास ने उमस भरी गरमी में जनसेवा कर रहे सभी साथियों का हार्दिक आभार जताया।
इससे पहले भी गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकेत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एल डी ए कालोनी, फेज एक, दो और तीन, नोबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी अभियान चलाया गया।

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को भी अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...