back to top

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश

लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी अवसर था श्री श्याम ज्योत मंडल के तीन दिवसीय 44वें श्री श्याम निशानोत्सव का और पुण्यस्थली बनी ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क, लखनऊ। जमघट म्हारे श्याम का पर आधारित भजन संध्या सजाने के लिए जयपुर के कुमार नरेंद्र, संजय पारीक, नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं रांची की पूजा पारीक भजन प्रवाहकों ने श्याम दरबार में भक्तिमय भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। बाबा श्याम का बाघा स्वर्ण आभूषणों, रत्नजड़ित मोतियों से अंलकृत एवं स्वर्णिम आभा से सुशोभित हो रहा था। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि इस बार मल्ल राजवंश के काल की प्रसिद्ध बिष्णुपुर टेराकोटा वाले भव्य पंडाल में बाबा श्याम का राजदरबार बनाया गया। बाबा का दरबार बंगाल की लाल मिट्टी और प्राचीन मंदिर वास्तुकला पर आधारित था। पंडाल में टेराकोटा नक्काशी और पुरी के जगन्नाथ जी, सुभद्रा जी एवं बलभद्र जी के भी दर्शन हो रहे थे.राजस्थानी पंगड़ी पहने श्याम ज्योत मंडल के सदस्यगण श्याम दरबार की शोभा बढ़ा रहे थे।
भजन संध्या से पूर्व पंडित गिरिजा शंकर जी के साथ कई पुरोहितों ने गणेश पूजन कर सकुशल उत्सव संपन्न कराने की प्रार्थना कर ज्योत का प्रज्वलन किया गया। सर्वप्रथम राज श्री म्यूजिकल समूह के साथ समिति के सदस्यगणों ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। अगले चरण में कुमार नरेंद्र ने सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…, ना पुष्पों के हार, ना सोने के दरबार, श्याम तो प्रेम के भूखे है, कन्हैया प्रेम के भूखे हैं…, संजय पारीक ने मेरी बात बन रही है, तेरी बात करते करते…, श्याम की पूजा करते हो तो अहम कभी न करना, ये दरबार है साचा, वहम कभी न करना, मेरा बाबा रूठ जाता हैैं… एवं नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं पूजा पारीक ने सब झूमों नाचो वो आने वाला हैैं…, वो खाटू बुलाता रहे और मैं आता हूँ… जैसे भक्तिमय भजनों की सरिता प्रवाहित की। 50 फिट चौड़े तथा 111 फिट ऊंचे भव्य पांडाल में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का राजदरबार सजाया गया। राजदरबार की दीवारों पर देवी-देवाताओं, टेराकोटा नक्काशी और पंडाल को रंग-बिरंगे एलईडी लाइटों से सुशोभित किया गया था। उत्सव स्थल को कोलकाता के एलईडी पैनलों एवं विशालकाय तोरणद्वार पर देवी देवताओं के चित्रों एवं कलाकृतियों को खूबसूरती से एलईडी पैनलों पर उकेरा गया था।
गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के आसिम मत्या ने दरबार निर्माण, टेंट कार्य राम कृष्ण टेंट एवं अवस्थी लाइट एंड सांउड बाबा के चरणों में अपनी सेवा समर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, सचिन कंछल, मोती कंछल, योगेन्द्र,सक्षम, मोहित, विवेक,निश्चल, श्रेयस, राजरानी अग्रवाल, साक्षी एवं श्याम भक्त मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजींलखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

पुर्जा-पुर्जा कट मरे का काव्यात्मक मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ । मंजूश्री संस्था के द्वारा स्थानीय संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह मे पुर्जा पुर्जा कट...

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजींलखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

पुर्जा-पुर्जा कट मरे का काव्यात्मक मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ । मंजूश्री संस्था के द्वारा स्थानीय संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह मे पुर्जा पुर्जा कट...

यहियागंज गुरुद्वारे में विशेष गुरमत समागम का आयोजन

गुरु का लंगर वितरित किया गयालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में आज शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक...

​परिणय सूत्र में बंधी बेटियों की नम आंखों से हुई विदाई

लाडली विवाह उत्सव' का भावपूर्ण समापनलखनऊ। निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा) में 'व्यापारी सेवा संघ ट्रस्ट' द्वारा आयोजित 'चतुर्थ सामूहिक...

कप्तान राधा यादव के हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ए की टीम महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में पहुंची

बैंकॉक। कप्तान राधा यादव ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए भारत ए की टीम को शुक्रवार को यहां श्रीलंका ए पर पांच विकेट से...