back to top

धनतेरस के दिन करें 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

लखनऊ। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यह पर्व धन व स्वास्थ्य से संबंधित है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा करने व खरीदारी करने से धन व उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने के अलावा कुछ चीजों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। जानें धनतेरस पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

  1. कपड़ों का दान: धनतेरस के दिन गरीब या जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  2. झाड़ू का दान: धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना व दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी मंदिर या जरूरतमंद व्यक्ति को झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  3. मिठाई का दान: धनतेरस के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन मिठाई का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

4.तेल या घी: धनतेरस के दिन तेल या घी का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तेल या घी का दान करने से जीवन के संकट होते हैं।

5. अनाज का सामान: धनतेरस के दिन अनाज का दान अत्यंत शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन गेहूं, चावल या दाल किसी भी चीज का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

धनतेरस के दिन गुरु का कर्क गोचर
लखनऊ। धनतरेस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन, संतान व ऐश्वर्य के कारक गुरु अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। 18 अक्टूबर को गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आएंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की राशि में परिवर्तन करीब 13 महीनों में होता है, लेकिन इस समय गुरु की अतिचारी (तेज) चाल होने के कारण जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु के उच्च राशि कर्क में आने से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। गुरु गोचर से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे जीवन में स्थिरता आएगी। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय करने वालों को विस्तार व पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

दीये, तोरण और सुगंधित मोमबत्ती ग्राहकों को कर रही आकर्षित

लखनऊ। दिवाली के चलते घर को सजाने के लिए बाजार में डिजाइनर दीये से लेकर रंग-बिरंगी सुगंध वाली मोमबत्तियों की काफी वैरायटी है। पूजा...

डिजिटल आतिशबाजी से जगमगायेगा आसमान

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

रमा एकादशी आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सनातन धर्म में कार्तिक माह का खास महत्व है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता...

दीये, तोरण और सुगंधित मोमबत्ती ग्राहकों को कर रही आकर्षित

लखनऊ। दिवाली के चलते घर को सजाने के लिए बाजार में डिजाइनर दीये से लेकर रंग-बिरंगी सुगंध वाली मोमबत्तियों की काफी वैरायटी है। पूजा...

डिजिटल आतिशबाजी से जगमगायेगा आसमान

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

रमा एकादशी आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सनातन धर्म में कार्तिक माह का खास महत्व है। यह महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता...

महंत देव्यागिरि ने किया जी-जे एकेडमी आफ ड्रामेटिक आटर्स का उद्घाटन

नियमित ड्रामा कोर्स के साथ ही संचालित किए जाएंगे वरिष्ठजन ड्रामा क्लब और बाल संस्कारशाला लखनऊ। लखनऊ में निजी क्षेत्र में अपने तरह की प्रदेश...

नाट्य मंचन के जरिए बतायी जीवन की महत्ता

नाटक 'मरने के शॉर्टकट' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भारतोदय द्वारा महावीर सभागार, श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्द्यालय,...

हनुमत चित्रों को इंटरनेशनल बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मिला स्थान

हनुमत चित्रों के विश्व कीर्तिमान के लिए मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया विवेक पाण्डेय का अभिनंदन लखनऊ। लखनऊ की प्रथम नागरिक, मेयर सुषमा खर्कवाल ने...