back to top

घरेलू बाजारों में लगातार पांचवे सत्र में दर्ज की गई गिरावट

मुंबई। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क की चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में लगातार पांचवे सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141.32 अंक फिसलकर 81,574.31 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 22.4 अंक की गिरावट के साथ 25,034.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और इटर्नल के शेयर नुकसान में रहे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में रहे।

बीएसई सेंसेक्स में पिछले चार सत्र में 1,298.33 अंक और एनएसई निफ्टी में 366.7 अंक की गिरावट आई है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,425.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा,15 पैसे की बढ़त के साथ 88.60 प्रति डॉलर पर


रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा और 15 पैसे की बढ़त के साथ 88.60 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि इस सप्ताह रुपया फिर से कई कारणों से दबाव में है।

एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि, अमेरिकी शुल्क और लगातार विदेशी पूंजी निकासी जैसे कारकों ने निवेशकों की धारणा को और प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.65 पर खुला और फिर 88.60 के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.75 के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.75 पर आ गया।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...