back to top

जातिसूचक टिप्पणी के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या: राज्य महिला आयोग ने डीन को भेजा नोटिस

मुंबई मुंबई के सरकारी अस्पताल में कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी से आहत महिला डॉक्टर के आत्महत्या करने के मामले में छात्रों एवं आदिवासी संगठनों द्वारा प्रदर्शन तेज करने के बीच राज्य महिला आयोग ने कॉलेज के डीन से मामले में रिपोर्ट मांगी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित संस्था बी वाई एल नायर अस्पताल रमेश भरमल के डीन को लिखे पत्र में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने यह जानना चाहा कि क्या संस्थान में रैगिंग विरोधी कानून को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है।

आयोग ने बताया कि उसने रिपोर्ट में प्रशासन एवं छात्रों के बीच संवाद की कमी पर भी आठ दिन के अंदर जवाब मांगा है। इस बीच जातिसूचक टिप्पणी कर 26 वर्षीय सहयोगी डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी तीन महिला डॉक्टरों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आरोप है कि 26 वर्षीय पायल तडवी ने जातिसूचक टिप्पणियों से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। बीएमसी द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज की तीन डॉक्टरों – अंकिता खंडेलवाल, हेमा आहूजा और भक्ति मेहारे ने महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) को लिखे पत्र में कहा कि वे चाहती हैं कि कॉलेज इस मामले में निष्पक्ष जांच करे और उन्हें न्याय मिले।

तीनों डॉक्टरों ने अपने पत्र में कहा, पुलिस बल और मीडिया के दबाव में आकर जांच करने का यह कोई तरीका नहीं है। एमएआरडी ने तीनों डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। एमएआरडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारे पास विश्वसनीय जानकारी है कि तीन डॉक्टरों ने डॉ. पायल तडवी के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की।

हम आगे की जांच के लिए पुलिस को सहयोग करेंगे। दूसरे वर्ष की पीजी छात्रा द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद दायर प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके वरिष्ठ उसे अक्सर धमकी देते थे कि उसे ऑपरेशन थिएटर में नहीं जाने दिया जाएगा या प्रसव कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदिवासी होने के कारण व्हाट्सएप पर भी उसका मजाक उड़ाया गया। तडवी ने 22 मई को आत्महत्या कर ली थी।

उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि अनुसूचित जनजाति से होने के कारण उसे परेशान किया जाता था। अस्पताल की रैगिंग रोधी समिति के इस कथित आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट पेश करने की संभावना है। प्रशासन ने विभागाध्यक्ष और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की इकाई प्रमुख को नोटिस जारी किया है।

तीनों डॉक्टरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने), अत्याचार अधिनियम, रैगिंग रोधी कानून एवं आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिला स्थित अपने गृह नगर से तडवी की मां अबेबा तडवी ने कहा कि उनकी बेटी ने 22 मई को फोन कर कथित उत्पीडऩ के बारे में बताया था।

मुंबई में सोमवार को वंचित बहुजन अघादी, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक एसोसिएशन, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कॉलेज एवं अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने नायर अस्पताल प्रशासन को कथित आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए डीन के खिलाफ कार्वाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 व 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। महानगर...

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात इस लाइसेंस के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और...