back to top

डॉक्टर कफील के मामा की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौत के मामले से चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस का मानना है कि यह वारदात सम्पत्ति और धन के लेनदेन के विवाद को लेकर हुई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कफील के मामा एवं पेशे से प्रॉपर्टी डीलर डॉक्टर नुसरतउल्ला वारसी की शनिवार रात करीब पौने 11 बजे राजघाट थाना क्षेत्र के बनकटीचक स्थित उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक वारसी शनिवार रात पड़ोस में ही रहने वाले अपने मित्र सिराज तारिक के घर से लौट रहे थे कि तभी उनके घर के सामने खड़े एक व्यक्ति ने उनके सिर में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में इमामउद्दीन और अनिल सोनकर नामक व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वारसी ने पिछले साल नवम्बर में इमामउद्दीन से साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जे का मुकदमा जीता था।

दोनों के बीच सिद्धार्थनगर जिले के इटवा इलाके में भी 1012 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था। वहीं, अनिल सोनकर ने वारसी की प्रॉपर्टी डीलिंग कम्पनी में एक करोड़ 95 लाख रुपए निवेश किए थे, जिन्हें वह वापस लेना चाहता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। वारसी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के निलंबित प्रवक्ता और इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मथुरा जेल में बंद डॉक्टर कफील खान के मामा थे।

RELATED ARTICLES

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...