back to top

कोविड हॉस्पिटलों का नियमित रूप से डॉक्टर करें निरीक्षण : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव के लिए सभी कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा हर दिन नियमित रूप से निरीक्षण (राउण्ड) किया जाए और मरीजों को देखा जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा भी नियमित रूप से अपेक्षित देखभाल की जाए। अस्पतालों में हर दिन चादर बदली जाए। पूरी बिल्डिंग में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और गुणवत्तायुक्त भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड प्रभावित मरीजों से फोन पर संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश देते हुए सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कहा कि राशन की दुकानों पर अनाज के समुचित वितरण के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती अवश्य कराये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनाज के समुचित वितरण हेतु शिक्षकों, ग्राम पंचायत एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को भी लगाया जा सकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि हर गोदाम और राशन की दुकान पर कहीं भी घटतौली कतई न होने पाए। उन्होंने कहा कि हर राशन की दुकानों पर पौस मशीनों को क्रियाशील रखा जाए तथा उचित मात्रा में सैनिटाइजर एवं साबुन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। प्रवासी श्रमिकों और सभी असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को शासन के निर्देशानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।

तिवारी ने निर्देश दिए कि सभी कोरेन्टाइन होम एवं आश्रय गृहों का नियमित रूप से निरीक्षण कर वहां पर भोजन, स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि ‘आयुष कवच कोविड’ एप रोगों से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनसे बचाव करने में काफी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर समस्त शासकीय कर्मियों एवं सभी व्यक्तियों को ‘आयुष कवच कोविड’ एप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित कर इसमें प्रगति लाई जाए।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...