back to top

जोकोविच लगातार 12वें साल फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

पेरिस. शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच लगातार रिकार्ड 12वें वर्ष फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंच गए जबकि महिला वर्ग में सोफिया केनिन भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं लेकिन पांचवीं वरीय स्वितोलिना उलटफेर का शिकार बनीं। सर्बियाई स्टार जोकोविच ने 93 रैंकिंग के रिकार्डस बेराकिंस को आसानी से 6-1, 6-4, 6-1 से पराजित कर दिया। उन्होंने लगातार 12वीं बार टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह पक्की करने का रिकार्ड बनाया। इससे पहले राफेल नडाल और रोजर फेडरर लगातार 11 बार राउंड 16 तक पहुंचे थे। जोकोविच दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।

नडाल और फेडरर दोनों 20-20 ट्राफियां जीत चुके हैं। बेरांकिस के खिलाफ जोकोविच को एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 30 विनर लगाए और महज 18 अनफोर्स्ड गलतियां कीं। जोकोविच अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए इटली के 19 वर्षीय लोरेंजो मुसेटी से भिड़ेंगे। महिलाओं के वर्ग में अमेरिका की सोफिया केनिन हमवतन जेसिका पेगुला को 4-6, 6-1, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे साल रोलां गैरां के चौथे दौर में पहुंची। चौथे नंबर की केनिन महिलाओं के ड्रा में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बची हैं। वह अक्टूबर में इगा स्वियातेक से हारकर उप विजेता रही थीं।

आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 चैम्पियन केनिन ने 48 विनर लगाए जबकि पेगुला 18 बार ही ऐसा कर सकीं। केनिन ने 10 डबल फॉल्ट की और पांच बार उनकी सर्विस टूटी लेकिन अंत में अपने चार सर्विस गेम बचाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं। वहीं अमेरिका की पूर्व उप विजेता स्लोआने स्टीफंस ने 18वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 6-3 7-5 से चौथे दौर में प्रवेश किया। स्टीफंस 2018 रोलां गैरां के फाइनल में हार गई थीं। उन्होंने एक साल पहले अमेरिकी ओपन में अपना एकमात्र ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। अब उनका सामना बारबरा क्रजेसिकोवा से होगा जिन्होंने स्वितोलिना को 6-3 6-2 से हराकर उलटफेर किया।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...