back to top

हरदोई में शादी समारोह में डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या

हरदोई । हरदोई जिले में एक बारात में कथित तौर पर डीजे बंद होने को लेकर विवाद बढ़ने पर दूल्हे के बहनोई ने डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव निवासी टीकाराम की पुत्री का विवाह लखनऊ जनपद के जेहटा के रहने वाले विकास के साथ तय हुआ था और बृहस्पतिवार की रात में यहां बारात पहुंची।

इसी बारात में अतरौली थाना क्षेत्र के बरगदी निवासी अमित का डीजे लगा हुआ था। देर रात 12 बजे के आसपास अमित ने अपना फ्लोर डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद होने के बाद दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और उसके बड़े भाई अखिलेश गौतम ने आकर डीजे बजाने के लिए कहा। अमित ने जब रात में डीजे बजाने से मना कर दिया तो यह लोग उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए झगड़ा करने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार झगड़ा बढ़ता देख अमित ने अपने पिता पुत्तीलाल व बड़े भाई आशीष को बुला लिया।

जब यह दोनों लोग आए और इन लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे तो एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया। सूत्रों ने बताया कि विवाद में आकाश गौतम ने अपने भाई अखिलेश के कहने पर कमर से असलहा निकाला और गाली गलौज करते हुए पुत्तीलाल के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से पुत्तीलाल घायल होकर जमीन पर गिर गया और अखिलेश तथा आकाश दोनों मौके से भाग निकले। शादी वाले घर में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया।

हालांकि पुत्तीलाल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां से लखनऊ भी ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाराती अपने घरों को चले गए। इस मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा, मातहत अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है और शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि अमित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पहले जयमाला हो चुकी थी लेकिन फेरे नहीं हुए हैं। शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूल्हे और उसके परिवार के लोग कोतवाली में मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...