back to top

दिशा ने शेयर की अपनी आकर्षक फोटो

मुंबई। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। अब दिशा ने फिर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जो टाइगर को भी पसंद आई। दिशा इस फोटो में अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। दिशा की इस फोटो पर टाइगर ने फायर और दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।

दिशा की इस फोटो पर फैन्स भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। दिशा ने कुछ दिनों पहले एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एब्स दिखाते हुए मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आईं थी। दिशा की यह फोटो भी काफी वायरल हुई थी। बता दें कि दिशा के हाल ही में इंस्टाग्राम पर 40.मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। दिशा ने इस मौके पर जिम में स्क्वैट्स करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था।

View this post on Instagram

🦦

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा 60 किलोग्राम वजन कंधे पर उठाकर वर्कआउट करती हुई दिखाई दी थीं। दिशा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ’40 मिलियन ऐसे बिल्कुल, 60 किलोग्राम वजन, मेरे प्यारे फैनक्लब्स आप सभी के प्यार और समर्थन का धन्यवाद। मैं आप लोगों के बिना कुछ भी नहीं हूं।’ दिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थीं।

इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वह सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म की 10 से 12 दिन शूटिंग बची हुई है। इस शेड्यूल में एक गाना भी है, जिसे सलमान और दिशा पर फिल्माया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...