back to top

दिशा पटानी को प्यार की तलाश

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने हाव-भावों से एक तेजतर्रार, मजबूत, एथलेटिक और खुद को एक खुले अंदाज में पेश करने वाली लड़की लगती हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में जो कहा, उससे उनके अंदर गहराई में समाए एक संवेदनशील और रोमांटिक लड़की की छवि भी उभरकर सामने आती है।

एक हालिया साक्षात्कार में जब उन्हें प्यार को परिभाषित करने के लिए कहा गया, तो अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा, यह बहुत जरूरी है और ऊर्जा का एक स्रोत भी है। आप जिंदगी में जो कुछ भी करते हैं, वह या तो प्यार के लिए करते हैं या प्यार की वजह से करते हैं। प्यार के बिना आप जिंदगी जी कैसे सकते हैं? दिशा पटानी के लिए पहला प्रभाव काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा, मुझे पहली नजर में भी प्यार हुआ है। मेरे लिए, प्यार में पड़ना बहुत जरूरी है।

पहले दिन तितलियों के उड़ने का वह अहसास मुझे काफी पसंद है। अगर पहले दिन मुझे ऐसा महसूस नहीं होता है, तब मुझे लगता है कि वहां प्यार है ही नहीं। दिशा पटानी ने साक्षात्कार में आगे कहा कि सच्चा प्यार एक ऐसी चीज है जो एक लड़की को उसके नारीत्व के साथ जोड़कर रखता है।

दिशा ने कहा, एक लड़की होने का अहसास मुझे तभी होता है, जब मैं किसी रिश्ते में होती हूं। मुझे एक ऐसे इंसान की तलाश है जो मुझे ऐसा महसूस कराए। दिशा फिलहाल अपनी फिल्म ‘मलंग’ रिलीज होने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इंजतार की घड़ियां महज एक हफ्ते में खत्म होने वाली हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...