मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बिकिनी लुक में एक ऐसी सेल्फी शेयर की है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस ताजा तस्वीर के सामने आते ही यह जमकर वायरल हो रही है। इसमें दिशा को एक समुद्र तट के सनबाथ लेते हुए आराम फरमाते देखा जा सकता है। अब इस तस्वीर में दिशा पटानी का अंदाज उनके फैंस का दिल चुरा रहा है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिशा पटानी ने कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे वापस ले चलो’, जिसके साथ उन्होंने एक लहर और फूल का इमोजी भी लगाया है। दिशा की यह तस्वीर बता रही है कि उन्हें अब अपने वेकेशन काफी याद आ रहे हैं। अब दिशा पटानी की यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इस तस्वीर को 22 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
https://www.instagram.com/p/CC0M4lkgFiw/?utm_source=ig_web_copy_link
तस्वीर में दिशा ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी चमकदार स्किन की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। काम के मोर्चे पर, दिशा को आखिरी बार ‘मलंग’ में देखा गया था, जिसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल केमू भी थे। इस फिल्म को मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया गया था। दिशा अगली बार मेगास्टार सलमान खान के साथ ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगी।