back to top

परीक्षा पे चर्चा 2020 : प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को छात्रों से करेंगे बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से बातचीत करेंगे और उनके साथ मूल्यवान सुझाव साझा करेंगे। इस कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छात्र तनावमुक्त होकर आगामी बोर्ड एवं प्रवेश परीक्षाएं दें।

दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले परीक्षा पे चर्चा के तीसरे सत्र में मोदी छात्रों और शिक्षकों से परीक्षा के तनाव को दूर करने पर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 2,000 छात्र एवं अध्यापक भाग लेंगे, जिनमें से 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न करीब 11 बजे आरंभ होगा और यूट्यूब पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उन छात्रों का चयन किया है जो पांच विषयों पर उनके द्वारा प्रस्तुत निबंधों के आधार पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछेंगे। एचआरडी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे इस अनूठे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री से मूल्यवान सुझाव मिलने को लेकर भी उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षाएं दें ताकि दीर्घकाल में बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सकें। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल करीब 1.4 लाख छात्रों की प्रविष्टियां देशभर से मिली थीं। इस बार यह संख्या बढ़कर लगभग 2.6 लाख हो गई है। मोदी ने 2018 में आयोजित ऐसे सत्र में छात्रों के 10 प्रश्नों के उत्तर दिए थे और पिछले साल 16 सवाल लिए थे। पहले इस साल यह सत्र 16 जनवरी को होना था लेकिन देशभर में विभिन्न पर्वों की वजह से इसे टाल दिया गया।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...