भारत के स्टार खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक वापसी, नहीं चला किसी बल्ला

मुंबई। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी अपनी टीमों से खेलते हुए सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने नाम पर कुछ रन लिखवाना चाहते थे लेकिन जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की पहली पारी में ऐसा नहीं हो पाया। रोहित केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित ने तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को पुल करने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर मिड ऑफ पर खड़े जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा के सुरक्षित हाथों में चली गई। भारतीय टीम में उनके साथी सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी केवल चार रन बना पाए। जायसवाल को जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पगबाधा आउट किया।

उमर ने मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे (12) को भी पवेलियन भेजा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर भी केवल 11 रन बना पाए। उन्होंने तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह की गेंद पर मिडऑन पर कैच थमाया। लंबे समय बाद दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे पंत राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ 10 गेंद पर केवल एक रन बना पाए। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिह जडेजा ने आउट किया। भारतीय आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा भी सौराष्ट्र की तरफ से खेल रहे हैं।

बेंगलुरु में पंजाब और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच में गिल केवल चार रन बना पाए। उन्होंने पंजाब की पारी के चौथे ओवर में अभिलाष शेट्टी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिट होने की स्थिति में सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिए खुद को उपलब्ध रखा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भाजपा की जीत का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का...

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने पीएम मोदी को दी बधाई

लखनऊ। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद युनुस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार...

Mouni Roy ने शेयर की बोल्ड फोटो, कर्वी फिगर लुक देख फैंस हुए कायल

मुंबई। Mouni Roy bold photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपनी स्लिम और बोल्ड फिगर की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती...

Latest Articles