back to top

मॉस्को के सरकारी प्रतिनिधियों से मिले उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

लखनऊ: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने मॉस्को यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में बागवानी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं को मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया। उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाकर पारस्परिक हितों को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

उद्यान मंत्री ने प्रदेश के बागवानी उत्पादों के निर्यात तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में यूनिट लगाने के सम्बन्ध में गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों को राम दरबार की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने मॉस्को मे मैंगो शो के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस मैंगो शो में उत्तर प्रदेश के किसानों के द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। उन्होंने मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार के आमों का उत्पादन किया जाता है, जो अपने विशिष्टि स्वाद के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

उद्यान मंत्री ने बताया कि मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सकारात्मक व गौरवपूर्ण रही। इस बैठक से दोनों साझेदारों के बीच संबंधों में और प्रगाढ़ता आयेगी और भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम भी सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों और दूरदर्शिता के चलते संभव हुआ है कि आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न देशों के निवेशक निवेश करने आ रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक उत्पाद विभिन्न देशों में निर्यात किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुयी यह बैठक उत्तर प्रदेश के उद्यान क्षेत्र की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में मॉस्को सरकार की तरफ से मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के उप प्रमुख श्री मनुइलोव व्याचेस्लाव (विक्टोरोविच), अंतर्राष्ट्रीय संबंध अनुभाग, मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग उप प्रमुख श्री बाराटोव सर्गेई (एरास्तोविच) एवं मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के मुख्य विशेषज्ञ श्री विनोग्रादोवा अनास्तासिया (एवगेनिव्ना) तथा उत्तर प्रदेश के उद्यान निदेशक डॉ. आर.के.तोमर, उप निदेशक उद्यान श्री राजीव वर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में 14,610 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली। लगातार तीन माह तक निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में फिर लिवाल बन गए हैं। अक्टूबर में...

मेक्सिको में डिपार्टमेंटल स्टोर में आग और विस्फोट से 23 लोगों की मौत, 12 घायल

मेक्सिको सिटी। उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में शनिवार को एक डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगने और विस्फोट होने से बच्चों सहित कम से कम 23 लोगों...

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान...

रोमांस किंग शाहरुख खान ने 60वें जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘किंग’ का धांसू तोहफा!

मुंबई । बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने आज 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस बेहद खास मौके पर, उनके फैंस...

एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में 14,610 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली। लगातार तीन माह तक निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में फिर लिवाल बन गए हैं। अक्टूबर में...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20...

असम: बांग्लादेश से आए 16 अवैध प्रवासियों को वापस भेजा गया

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर वापस भेज दिया गया है। शर्मा...

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब , धीमी हवा की गति से प्रदूषकों का फैलाव कम

नयी दिल्ली। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब रही।...

सतंबर में चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटा

कोलकाता। सितंबर, 2025 के दौरान चाय का उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटकर 15.99 करोड़ किलोग्राम रह गया है। पिछले साल समान अवधि में यह 16.99...