डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे, प्रेम मगन नाचे भोला…

एसएनए में सोनी सेठ द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति
लखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् एवं उप्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षितिज श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को सोनी सेठ द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति स्थानीय वाल्मीकि रंगशाला, उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, विपिनखंड, गोमतीनगर में किया गया।
कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना गाइए गणपति जग वंदन…से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में परम्परागत कत्थक उठान, आमद परन, चकरदार परन, तिहाई, तोड़ा आदि प्रस्तुत किये। इसी कड़ी में होली (दादरा) रंग डालूंगी आज रंग डालूंगी…, शिव आनन्द ताण्डव-डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे, प्रेम मगन नाचे भोला…पर कथक की मनभावन प्रस्तुति दी।
संगत कलाकारों में गायन व हारमोनियम आनंद किशोर मिश्र, तबला पर देव नारायण मिश्र, सारंगी अंकित मिश्र, उद्घोषक और उद्घोषिका डॉ. अदिति बपलियाल रहीं। सोनी सेठ ने कत्थक नृत्य की शिक्षा पंडित माता प्रसाद मिश्र, रवि शंकर मिश्र और डॉ. ममता टंडन से प्राप्त की और आप का सम्बन्ध बनारस घराने से है। आप ने अपनी कला और कठिन परिश्रम से कत्थक नृत्य को जीवंत कर नए आयामों को छुआ है और एक सर्वश्रेष्ठ एवं निपुण कलाकार के रूप में कला जगत में स्थान प्राप्त किया हैं। आप को अपनी नृत्य कला के माध्यम से विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों में सम्मानित किया जा चुका हैं। आप ने देश के विभित्र मंचो पर अपनी नृत्य प्रस्तुति देकर सराहना प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

चैत्र माह शुरू, पड़ेंगे नवरात्र और राम नवमी जैसे व्रत और त्योहार

फाल्गुन माह हिंदू वर्ष का आखिरी महीना होता हैलखनऊ। अंग्रेजी कैलेंडर में जहां नए वर्ष की शुरूआत जनवरी माह से होती है, वहीं नया...

पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को मिला 6वां लोकनिर्मला सम्मान

केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री डॉ सोनिया नित्यानंद ने दिया सम्मानलखनऊ। लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की माता निर्मला अवस्थी की स्मृति में रोपित लोकनिर्मला...

आध्यात्मिक और पारंपरिक मूल्यों को विकसित करना जरूरी : प्रो. मधु भट्ट

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में गायन विभाग द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में वैश्विक स्तर पर भारतीय संगीत का शिक्षण...

Latest Articles