back to top

कंगना की फिल्म तेजस का ‘दिल है रांझणा’ गाना हुआ रिलीज, सुनें दिल को छू लेने वाला एंथम

मुंबई। बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेजस’ के लिए दर्शकों के बीच खूब छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने 8 अक्टूबर यानी एयरफोर्स डे के खास मौके पर फिल्म के रोमांचक ट्रेलर से पर्दा उठाया था और फिर पहले गाने ‘जान दा’ की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।

जिसके बाद लगता है कि कंगना इस उत्साह को जरा भी कम नहीं होने देना चाहती, इसलिए अब उन्होंने तेजस एंथम सॉन्ग जारी किया है, जो फिल्म में एयर फोर्स पायलट के रूप में तेजस गिल बनीं कंगना की यात्रा की खूबसूरत झलकियां समेटे हुए हैं। इस गाने को रशमीत कौर और शाश्वत सचदेव ने गाया हैं, और म्यूजिक शाश्वत सचदेव का हैं, जबकि कुमार के बोल के साथ यह निश्चित रूप से सॉन्ग ऑफ द ईयर है।

ये गाना तेजस गिल के सार और फिल्म में उनकी असाधारण यात्रा को खूबसूरती से दर्शाता है। गाना उनके लक्ष्यों, दृढ़ संकल्प और अपने सपनों को पूरा करने के लिए जिन रुकावटों का सामना करना पड़ा है, उसकी झलक देता है। यह गीत हमें तेजस के दिनों के एयर फोर्स एकेडमी में एक आकर्षक यात्रा पर ले जाता है, जिसमें उनके अटूट समर्पण और एक एयर फोर्स पायलट में उनके बदलाव को दर्शाया गया है और उनकी अविश्वसनीय यात्रा के जज्बे को कैद करता है, जब वो अपने देश के प्यार के लिए सभी मुश्किलों का सामना करती हैं।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह खबर पढ़े- लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने कहा-राष्ट्रपति ध्वज रेजिमेंट की भावना का प्रतीक 

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...