back to top

निरहुआ और आम्रपाली की ‘फसल’ का हो रहा है डिजिटल प्रीमियर

इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठाया
लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ एक ऐसी ही फिल्म ‘फसल’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म किसानों की जिंदगी, उनकी फसलों की मुश्किलों, बिचौलियों की लूट और समाज में उनकी अनदेखी को दिखाती है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि अब वो इसका वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर करने जा रहे हैं।
मेकर्स ने फिल्म का क्लिप शेयर कर लिखा, फिल्म ‘फसल’ का डिजिटल प्रीमियर पहली बार यूट्यूब पर होगा। फिल्म में निरहुआ एक किसान के किरदार में नजर आएंगे, जो बिचौलियों और सिस्टम से जूझते दिखते हैं। आम्रपाली दुबे भी मजबूत भूमिका में हैं। निर्देशक पराग पाटिल ने इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठाया है।
हालांकि, फिल्म पहले टीवी और थिएटर पर प्रसारित की जा चुकी है और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने से यह और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देगी, बल्कि किसानों के मुद्दों पर भी सोचने पर मजबूर करेगी। ‘फसल’ के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव, विमल बावरा और विजय चौहान ने लिखे हैं। फिल्म के गाने आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज जैसे मशहूर गायकों ने गाए हैं।
श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इस फिल्म के निमार्ता प्रेम राय हैं, जबकि सह-निमार्ता सतीश आशवानी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली पराग पाटिल ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। संवाद लेखन का जिम्मा राकेश त्रिपाठी ने संभाला है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी साहिल जे. अंसारी ने की है। एक्शन सीन को हीरा यादव ने डिजाइन किया है और कोरियोग्राफी संजय कोर्बे और कानू मुखर्जी ने की है।फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ छोटी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, सुबोध सेठ, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, जय सिंह, प्रीति सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, डॉली, राणा सुजीत सिंह, दीपेंदर मिश्रा, शम्भू राणा, साहब लाल धारी, कृष्णा यादव, शिवेश तिवारी और कविता सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

मोनालिसा-फरमान खान बाेले- और परेशान किया गया तो आत्महत्या कर लेंगे

नई दिल्ली। महाकुंभ से चर्चा में आईं अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति फरमान खान की शादी को लेकर देश भर में भारी विवाद छिड़...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...