back to top

डिजिटल मुद्रा: क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को किया मालामाल

सात दिनों में बिटक्वाइन ने लगाई 21 फीसदी की छलांग

नई दिल्ली। अमेरिका की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बयान से एक बार फिर क्रिप्टो बाजार में भूचाल आ गया है। मस्क ने डॉजक्वाइन से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन तक में दिलचस्पी दिखाई। पिछले सप्ताह मस्क ने कहा कि उन्होंने बिटक्वाइन, इथेरियम और डॉजक्वाइन में निवेश किया है। इसके बाद से ही क्रिप्टोकरेंसी को पंख लग गए। वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण में 10.04 फीसदी की तेजी आई, जिसके बाद यह 1.54 लाख करोड़ डॉलर हो गया है। बिटक्वाइन की बात करें, तो coinmarketcap.com इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यह 12.17 फीसदी बढ़कर 38738.11 डॉलर पर पहुंच गई। बिटक्वाइन में पिछले सात दिनों में 21.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। पिछले तीन महीनों में भाव के हिसाब से बिटक्वाइन के लिए यह हफ्ता सबसे बेहतर कहा जा सकता है। बिटक्वाइन छह हफ्ते और इथेरियम का भाव तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर है। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार की कुल वॉल्यूम (कारोबार किए गए सिक्कों की कुल राशि) 97.74 अरब डॉलर है। इसमें 40.63 फीसदी की तेजी आई है।

RELATED ARTICLES

B-20 Summit : पीएम मोदी ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक ढांचा तैयार करने की जरूरत 

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को क्रिप्टोकरेंसी पर एक वैश्विक ढांचे और कृत्रिम मेधा (एआई) के नैतिक उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...