back to top

युएई की परिस्थितियों में लंबी पारी खेलने में मुश्किल हुई : रोहित शर्मा

अबुधाबी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों में लंबे समय तक बल्लेबाजी करने में मुश्किल हो रही थी इसलिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच विजई पारी खेलने के बाद थोड़ी थकान महसूस हुई।

कप्तान रोहित ने 54 गेंद में 80 रन की पारी खेलकर गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे मैच में 49 रन से जीत दिलाई। रोहित ने मैच के बाद कहा, यहां लंबी पारियां खेलना आसान नहीं है। इन परिस्थितियों में खेलने में काफी मुश्किल होती है। अंत में शायद मैं थोड़ा थका था और हमारे लिए यह सबक था कि क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाजों को अंत तक बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है।

रोहित ने कहा, हमने ऐसा बीते समय में देखा है और मैंने ऐसा ही करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस से काफी मुश्किल हो रही थी लेकिन छह महीने के ब्रेक के बाद जहां तक संभव हो लंबे समय तक बल्लेबाजी करना जरूरी था। उन्होंने कहा, मैंने पिछले छह महीने से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला था और मैं क्रीज पर कुछ समय बिताना चाहता था। पहले मैच में मैं अच्छा नहीं खेल पाया लेकिन खुशी है कि आज मैंने ऐसा किया।

रोहित ने क्रीज पर पुल शॉट काफी शानदार तरीके से खेले और दो छक्के भी जमाए। उन्होंने कहा, मैंने पुल शॉट खेलने का अच्छा अभ्यास किया था। अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। मेरे सभी शॉट बहुत अच्छे थे इसलिए यह नहीं कह सकता कि मेरा कौन सा शॉट सबसे अच्छा था। अपने गेंदबाजी आक्रमण के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को दिमाग में रखकर ही रखा गया था।

उन्होंने कहा, हमें नहीं पता था कि आईपीएल यूएई में होगा इसलिए हम वानखेड़े स्टेडियम के लिए मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण चाहते थे। लेकिन यहां भी पहले छह ओवरों में गेंद अच्छी सीम ले रही थी। उन्होंने कहा, हम ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिनसन के साथ ज्यादा नहीं खेले हैं लेकिन यह अच्छा रहा कि हमारा तालमेल एक समान था। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में सुधार की जरूरत है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कि परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना भी आसान नहीं था। कार्तिक ने कहा, मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें सुधार की जरूरत है। ईमानदारी से कहूं तो आज हम लय में नहीं थे। मैं इसका बहुत अधिक विश्लेषण नहीं करना चाहता हूं। खिलाड़ी जानते हैं कि वे कहां बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमारे दो खिलाडय़िों (पैट) कमिन्स और (इयोन) मोर्गन ने आज ही अपना पृथकवास पूरा किया था। यहां की गर्मी में खेलना और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना आसान नहीं है।

RELATED ARTICLES

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...