back to top

लखनऊ में भी ‘धुरंधर’ 2 मचा रही धमाल

फिल्म को लेकर आॅडियंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है
लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी और अब चौथे दिन भी इसका जलवा कायम है। फिल्म को लेकर आॅडियंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। जहां देशभर के सिनेमाघरों में इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं वहीं लखनऊ में भी धुरंधर 2 ने दर्शकों को अपना दिवाना बना लिया है। राजधानी लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स में धुरंधर 2 हाउसफुल जा रही है। रविवार को छुट्टी का दिन होेने के कारण बॉक्स आॅफिस पर दर्शकों की भीड़ दिखायी दी। गोमती नगर के वेव सिनेमा में सोमवार को हाउसफुल होने के कारण दर्शकों को खाली हांथ वापिस जाना पड़ा। इंदिरानगर के शुभम अपने परिवार के साथ धुरंधर 2 देखने वेव सिनेमा पहुंचे तो उन्हेें टिकट न मिलने से निराशा हाथ लगी। शुभम ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आये थे, मगर टिकट नहीं मिल पायी, जिस वजह से हमे वापस जाना पड़ रहा है। आगे शुभम कहते हैं कि रविवार को आॅनलाइन टिकट बुक करना चाहा मगर नहीं कर पाया, इसलिए सोचा कि काउन्टर से टिकट ले लें मगर शो हाउसफुल जा रहा था, जिस वजह से हमे वापिस जाना पड़ रहा है। ये कहानी सिर्फ शुभम की नहीं बल्कि ऐसे कई दर्शक टिकट नहीं मिल पाने के कारण निराश होकर लौट गये।
एक्शन और इमोशन से भरपूर कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसके चलते वीकडे में भी फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है.धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर ही 145.55 करोड़ रुपये की कमाई कर धमाकेदार शुरूआत की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला और महज तीन दिनों में इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.यह फिल्म 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसने करीब 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धुरंधर 2 उस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं. ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बना सकती है।

दरअसल धुरंधर:द रिवेंज को पेड प्रीव्यू से ही काफी फायदा हो गया था. खास बात यह है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. जिसने भारत में 100 करोड़ का पहले दिन कारोबार किया. यह काम शाहरुख खान की जवान भी नहीं कर पाई थी. हालांकि, जहां से फिल्म को बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ है, वो है साउथ. अबतक कोई खास बिजनेस होता तो नजर नहीं आ रहा है. खास बात यह है कि रणवीर सिंह के लिए यह कमाई वीक डेज में होल्ड रहनी जरूरी है. साथ ही साउथ मार्केट में भी अच्छा कारोबार करना होगा।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : मंत्रोच्चार के साथ हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को स्कंदमाता स्वरूप की पूजा हुई। स्कंदमाता ममता और वात्सल्य की प्रतीक हैं। माता की गोद में...

कंस का वध कर, श्रीकृष्ण ने दिया अत्याचार से मुक्ति का संदेश

चैती महोत्सव का पांचवां दिन लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में बह रहे श्रीकृष्ण की भक्ति के सागर में डुबकी लगाने पहुंचे दर्शकों ने सोमवार...

नाटक चिमनी-चोगा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्य गतिविधियों के अंतर्गत...

चैत्र नवरात्र : मंत्रोच्चार के साथ हुई स्कंदमाता की पूजा-अर्चना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को स्कंदमाता स्वरूप की पूजा हुई। स्कंदमाता ममता और वात्सल्य की प्रतीक हैं। माता की गोद में...

कंस का वध कर, श्रीकृष्ण ने दिया अत्याचार से मुक्ति का संदेश

चैती महोत्सव का पांचवां दिन लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में बह रहे श्रीकृष्ण की भक्ति के सागर में डुबकी लगाने पहुंचे दर्शकों ने सोमवार...

नाटक चिमनी-चोगा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करता लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग एवं रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्य गतिविधियों के अंतर्गत...

संवेदनाओं व सवालों से सजी ‘एक बच्चे की डायरी’

‘एक बच्चे की डायरी’ ने मासूम के मन को दर्शायालखनऊ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से लखनऊ लिट्रेरी क्लब द्वारा डॉ करुणा पाण्डेय...

क्रांतिकारी गीतों से भगत सिंह को श्रद्धांजलि

संगीतमय नाटिका 'शहीदों ने लौ जगाती जो' का मंचन लखनऊ। स्वतंत्रता पाने की आम व्यक्ति की चाह और छटपटाहट को अनेक क्रांतिकारियों ने कैसे शब्दों...

फगुनाहट में देश, समाज और प्रेम की कविताएं गूंजी

फगुनाहट कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज एवं साहित्यिक संस्था लोकायतन की ओर से फगुनाहट कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक रचनाएं...