back to top

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन स्थित श्री हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. राम शंकर दास जो कि स्वामी पागल दास के रूप में विश्व विख्यात थे और सुप्रसिद्ध पखावज वादक थे, की पुण्यतिथि के अवसर पर ध्रुपद समारोह का आयोजन 19 एवं 20 जनवरी को आश्रम परिसर में किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश पर लुप्तप्राय: वाद्यों को संरक्षण देने और शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने की महती योजनाओं का संचालन उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस क्रम में अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के निर्देशन में ध्रुपद समारोह का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। इस समारोह की पहली संध्या 19 जनवरी को अयोध्या के विजय राम दास, अनुभव राम दास एवं कौशिकी झा द्वारा पखावज वादन किया जाएगा। दूसरे सोपान में प्रयागराज के प्रशान्त निशान्त मलिक द्वारा ध्रुपद गायन किया जाएगा। तीसरे सोपान में कन्नौज के कृष्ण चन्द्र गुप्ता द्वारा विचित्र वीणा वादन किया जाएगा। इस क्रम में 20 जनवरी को अयोध्या के वैभव राम दास, प्राप्ति निंगले, वैभव निंगले, देव प्रकाश दुबे द्वारा पखावज वादन किया जाएगा। दूसरे सोपान में दिल्ली के बृजभूषण गोस्वामी द्वारा ध्रुपद गायन किया जाएगा। अंतिम कड़ी के रूप में जयपुर के अश्विन दलवी द्वारा सुरबहार का वादन किया जाएगा। यह आयोजन शाम पांच बजे से अयोध्या के प्रमोदवन स्थित श्री हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम परिसर में होगा।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...