back to top

रांची में अपने फार्म पर स्ट्राबेरी उगा रहे हैं धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के महानायक महेंद्र सिंह धोनी खेल को अलविदा कहने के बावजूद सुर्खियों में बने रहते हैं और अब अर्से बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो डाला है जिसमें रांची में अपने फार्महाउस पर उगाई स्ट्राबेरी का वह मजा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था।

इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में नजर आए। आईपीएल खत्म होने के बाद से वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और जैविक खेती में भी रूचि ले रहे हैं। धोनी यूं तो सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है और आखिरी बार इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा ही साझा की थी।

उसके बाद शुक्रवार को उन्होंने रांची स्थित अपने फार्म की वीडियो डाली है जिसमें वह स्ट्राबेरी खाते नजर आ रहे हैं। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर धोनी ने कैप्शन में लिखा है, अगर मैं इसी तरह फार्म आकर स्ट्राबेरी खाता रहा तो बाजार के लिए स्ट्राबेरी बचेगी ही नहीं। धोनी की हर पोस्ट की तरह यह वीडियो भी इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो गई। अब तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 35 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...