back to top

धोनी आईपीएल में सर्वाधिक 194 मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने

दुबई। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी सुरेश रैना (193 मैच) को पछाड़ा।

आईपीएल की शुरूआत से सारे मैच खेलने वाले धोनी का चेन्नई के साथ यह 11वां सत्र है। दो सत्र में वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे जब 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई को दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को धोनी का चेन्नई के लिए 164वां मैच है। उन्होंने 2016 और 2017 में पुणे के लिए 30 मैच खेले। रैना निजी कारणों से इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई में तीन बार आईपीएल जीता जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब दिला चुके हैं। चेन्नई की टीम आठ बार फाइनल में पहुंची है।

धोनी खुद नौ फाइनल खेले हैं चूंकि 2017 में पुणे टीम मुंबई के खिलाफ फाइनल खेली थी। एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए 180 मैच खेले हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...