back to top

धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर समझाएं

लखनऊ। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने उत्तर मंडल पांच में प्रात: मन की बात कार्यक्रम सुना और उसके उपरांत कार्यकतार्ओं के साथ घर से लाए टिफिन में सह भोज किया। टिफिन बैठक के उपरांत मंडल कार्यकारिणी बैठक में कार्यकतार्ओं को बूथ प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति पर उन्होंने मंडल समिति पदाधिकारियोंए शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों से चर्चा भी की।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम आज सबसे बड़े राजनीतिक दल है और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं । जिस पार्टी ने हम पर विश्वास किया है उस विश्वास पर खरे उतरते हुए पार्टी की योजनाओं के अनुसार कार्य करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। चुनाव में सबसे अहम भूमिका बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की होती है। बूथ समिति पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ा दें। सभी को अपने बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण होना चाहिए, बूथ पर 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम के जो अभियान हैं वह सुचारू रूप से होने चाहिए। पन्ना प्रमुखों की बैठक होनी चाहिए।

बूथ पर निवास करने वाले प्रभावी मतदाताओंए प्रबुद्ध जनोंए स्मार्टफोन धारकोए मोटरसाइकिल धारको की सूची बनाए और मतदाताओं से निरंतर संपर्क करे। प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात कार्यक्रम के दौरान बताए जाने वाले कार्यों को निष्पादित करना। बूथ पर बैठक करके कार्यों की समीक्षा करें ।बूथ पर हमारी पार्टी के मतदाता कैसे बढ़े मतदाता कैसे पार्टी से जुड़े इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए इसके लिए प्रत्येक घर में सम्पर्क करना आवश्यक है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र मे आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य स्थापित करने हुए चुनावी रणनीति तैयार करनी है।

बूथ कमेटियों की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए। मंडल अध्यक्षए मंडल पदाधिकारियों को 1-1 शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दे और वार्ड के पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजकों को 1-1 बूथ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और बूथ समिति के कार्यकतार्ओं को पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर पार्टी कार्यक्रमों की कार्य योजना बनानी चाहिए।इस प्रकार कार्य का विभाजन करके कार्यक्रमों को गति देनी चाहिए। ग्राम प्रधान से लेकर नगर निकाय तक सभी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीते हैं। पार्टी में जनप्रतिनिधि भी पर्याप्त मात्रा में है और कार्यकर्ता भी। संगठन का कार्यक्रम करना होता है तो हमारा प्रयास रहता है कि कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता सक्रिय रहे और नये लोग भी उसमें शामिल हो।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...