back to top

डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी को फ्लैग पिन लगाया


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर यहां पुलिस कलर (झंडा) लगाया। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को उनके यहां सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग
पर उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने फ्लैग पिन लगाया।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स खाते पर एक पोस्ट में कहा, कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और सेवा-समर्पण की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण जी ने पुलिस कलर (झंडा) लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सतत योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पोस्ट में मौर्य ने कहा, आपकी सतर्कता, प्रतिबद्धता और निरंतर सेवा ने प्रदेश में भरोसे और सुरक्षित वातावरण की नींव को और मजबूत किया है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर कहा, उत्तर प्रदेश में शांति सुरक्षा और आदर्श कानून व्यवस्था के सूत्रधार, उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी समर्पित कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का...

स्वितोलिना ने शिनयू को हराकर आकलैंड में अपना 19वां डब्ल्यूटीए खिताब जीता

वेलिंग्टन (न्यूजीलैंड)। यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रविवार को आकलैंड में खेले गए एएसबी क्लासिक में जीत के साथ करियर का 19वां डब्ल्यूटीए टूर...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शौर्य यात्रा का नेतृत्व

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया। यह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर की रक्षा...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...