back to top

पिचों के धीमा होने पर ओस से मैच अधिक प्रभावित होंगे : फिंच

दुबई। आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले हफ्ते में ही दिख गया है कि ओस टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएगी और पिचों के धीमा होने पर इससे मैच और अधिक प्रभावित होंगे। टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने तो तरजीह दे रही हैं क्योंकि दूसरे हाफ में पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो रहा है और ओस गिरने से गेंदबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दो सत्र के बाद आईपीएल में खेल रहे फिंच ने कहा, ओस टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभाएगी। पिछले तीन मैचों में, शारजाह में हुए मैच (कल) और यहां हमारे मैच के दौरान उम्मीद से अधिक ओस गिरी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि टूर्नामेंट के आगे बढ़ने पर और अधिक मैच एक ही विकेट पर खेले जाएंगे, विकेट धीमे हो जाएंगे और ओस से मैच और अधिक प्रभावित होंगे।

आस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने कहा, आपको हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आप इसे बहाने की तरह नहीं ले सकते। अगर आपको धीमे विकेट पर पहले बल्लेबाजी करनी है तो आपको इससे सामंजस्य बैठाना होगा और प्रत्येक हालात में सफल होने के लिए स्वयं को मौका देना होगा। टूर्नामेंट के आगे बढ़ने पर टीमों के स्कोर में भी कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है लेकिन फिंच ने कहा कि इस बारे में भी कुछ भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। अब तक कुछ ही मैच हुए हैं और वे (दुबई, अबुधाबी और शारजाह) बिलकुल अलग विकेट हैं। यह जल्द से जल्द सामंजस्य बैठाने से जुड़ा है। धीमी और सूखी पिचों से निपटने के बारे में पूछने पर 33 साल के इस बल्लेबाज ने कहा, यह मैच दर मैच पर निर्भर करेगा। जब ओस पड़ेगी तो यह विकेट को अच्छे विकेट में बदल देगी। आप सिर्फ एक तरह की तय शैली से नहीं खेल सकते।

फिंच ने कहा, यहां पहले मैच (दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब) के दौरान गेंद उछाल ले रही थी और सीम कर रही थी।आपको प्रत्येक मैच में लचीलापन दिखाना होगा। आस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जोश फिलिप बिग बैश लीग में सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावी प्रदर्शन के बाद आरसीबी का ध्यान खींचने में सफल रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फिलिप हालांकि मध्यक्रम में खेले और फिंच ने कहा कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी किसी भी क्रम पर प्रदर्शन करने में सक्षम है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...