back to top

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

कलयुग के अवतारी की जय हो
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 44वां श्री श्याम निशानोत्सव की शुरूआत होगी। इसी क्रम में गुरुवार को बाबा श्याम की छवि दिल्ली से लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची। जहां शीश के दानी की छवि के स्वागत व दर्शन के लिए सैकड़ों श्याम भक्त मौजूद थे। मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि चारबाग स्टेशन से श्याम की छवि को ऐशबाग स्थित श्याम ज्योत मंडल के कार्यालय लाया गया। ऐशबाग से श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल अपने सिर पर बाबा श्याम का शीश रखकर हारे के सहारे की जय हो, कलयुग के अवतारी की जय हो जयकारे के बीच, ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते गाते, रंग गुलाल उड़ाते और पुष्प वर्षा करते हुए सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने मंडल कार्यालय ऐशबाग तिलकनगर लाया गया। जहां बाबा श्याम की छवि को एक दिन का विश्राम कराया जाएगा। 20 फरवरी को मल्ल राजवंश के राजदरबार में बाबा की छवि भक्तों के दर्शन के लिए रखी जाएगी। प्रतिवर्ष सचिन गोयल बाबा की छवि दिल्ली से लखनऊ लाते है। यह छवि बहुत ही सिद्ध होती है। जो भक्त इसके आगे शीश झुकाता है उसकी मुराद पूरी हो जाती है। इस छवि की धार्मिक विशेषता यह है कि इसे प्रत्येक एकादशी को खाटू स्थित पवित्र श्याम कुण्ड में स्नान कराया जाता है और एक रात के लिए खाटू श्याम के मंदिर में बाबा श्याम के संग रखा जाता है। इससे छवि में बाबा की शक्ति का संचार होता है। ऐसी सिद्ध छवि के दर्शन करने से भक्तों को वही सुख का अहसास मिलता है जो उन्हें खाटू धाम में जाकर मिलता है।

RELATED ARTICLES

माहे-रमजान : इबादत और तिलावत में गुजरा रोजेदारों का पहला रोजा

लखनऊ। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा अल्लाह की इबादत में गुजरा। गुरुवार को रोजेदार खुदा की बंदगी में लगे रहे। पांच वक्त की नमाज...

यहियागंज में विशेष गुरमत समागम आज

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का लंगर वितरित किया जाएगालखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में कल शाम 7:00 बजे...

निराला नगर में गूंजी शहनाइयां, 15 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह

बेटियों को उपहार में मिले सोने के लॉकेट, टॉप्स और 1000 की एफडी लखनऊ। राजधानी के निराला नगर स्थित अशोक सिंघल पार्क (8 नंबर चौराहा)...

उत्तराखंड भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारंभ

लोकसंस्कारों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम हैलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद भवन में पारंपरिक होली गायन का शुभारम्भ हो चुका है। होलियार अपने मधुर...

शूटिंग में रियल लोकेशंस को ज्यादा शामिल किया गया : कुशल श्रीवास्तव

लखनऊ के कुशल श्रीवास्तव ने पर्दे पर उतारी कारगिल योद्धा की सच्ची कहानीलखनऊ। कारगिल युद्ध के दौरान सेना से प्रभावित होकर लखनऊ के कुशल...

23 फरवरी को मंगल शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे

जीवन में संघर्ष, चुनौतियां बढ़ सकती हैं.लखनऊ। 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इस...