back to top

रामघाट पर बरसा भजनामृत, सराबोर हुए श्रद्धालु

सांस्कृतिक विरासत दर्शन यात्रा सम्पन्न
लखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक विरासत दर्शन के उद्देश्य से लोक संस्कृति शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चित्रकूट यात्रा का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान रामघाट स्थित गहोई वैश्य भवन में भजन संध्या के साथ श्रद्धालुओं ने हनुमान धारा, सीता रसोई, सती अनुसूया आश्रम, रामघाट, कामदगिरि पर्वत, गुप्त गोदावरी, भरत मिलाप मंदिर एवं स्फटिक शिला आदि का दर्शन-पूजन किया।
यात्रा समन्वयक अर्चना गुप्ता ने बताया कि मंदाकिनी तट स्थित रामघाट पर संध्या आरती के उपरांत आयोजित भजनामृत वर्षा में प्रतिभागियों ने भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। शुरूआत डॉ. रश्मि उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना सबसे पहले पूजा तोहार हो गौरी के ललना से हुई। इसके पश्चात उन्होंने चित्रकूट के घाट घाट पर शबरी देखे बाट भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। अरुणा उपाध्याय ने बधईया बाजे आंगने मा रामजी झूले पालने मा, शिखा श्रीवास्तव ने कौशल्या के जनमे ललनवा अवध मा बाजे बधैया हो तथा अर्चना गुप्ता ने ए हो रघुरइया जतनिया बताई द की प्रस्तुति दी। अलका चतुवेर्दी ने अवधपुर बाजे आज बधैया, प्रतिमा मिश्रा ने भज रघुवर श्याम युगल चरना एवं विवेक श्रीवास्तव ने मंगल मूरत राम दुलारे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। सीमा अग्रवाल ने कीर्तन में सब आने वाले अपना नाम लिखाना के माध्यम से सहभागिता का भाव जगाया, जबकि देवेश्वरी पंवार ने प्रभु जी तुम चंदन हम पानी की मधुर प्रस्तुति दी। अर्पित श्रीवास्तव ने हारमोनियम तथा रेनू दुबे ने ढोलक पर संगत की। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि लोक संस्कृति शोध संस्थान निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा में अर्चना गुप्ता, डॉ. सुधा द्विवेदी, डॉ. रश्मि उपाध्याय, प्रेमलता राय, इन्दु जायसवाल, विनीता शुक्ला, डॉ. राजकुमार शुक्ला, रेनू दुबे, अरुणा उपाध्याय, देवेश्वरी पंवार, अलका चतुवेर्दी, सीमा अग्रवाल, शैलजा श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, विनीता अग्रवाल, शिखा राज, प्रतिमा मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अमिता मौर्या, संगम मौर्या, नीरु वर्मा, सुनीता सोनी, मधु तिवारी, अर्पित श्रीवास्तव तथा डॉ. एस.के. गोपाल की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

RELATED ARTICLES

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...