back to top

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन

लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ‘सुहासिनी’ के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित ‘गीता भवन’ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कथा वाचक आचार्य श्री उमेश कुमार मिश्रा जी ने ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की दिव्य कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सबसे उत्तम कला है। ध्रुव का चरित्र हमें सिखाता है कि अगर संकल्प मजबूत हो और ईश्वर पर अटूट विश्वास हो, तो एक छोटा बालक भी कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आज की युवा पीढ़ी को ध्रुव जैसे दृढ़ संकल्पी बनने की आवश्यकता है। आचार्य जी ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। वे न तो धन-दौलत से रीझते हैं और न ही बड़े-बड़े प्रपंचों से। वे तो केवल शुद्ध और निश्छल प्रेम के वशीभूत होकर भक्त की पुकार सुनते हैं। बालक ध्रुव की कठिन तपस्या और बाल लीलाओं का प्रसंग इसी बात का प्रमाण है कि सच्चे मन से की गई पुकार को प्रभु कभी अनसुनी नहीं करते। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय महिला समिति ‘सुहासिनी’ की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रस्तोगी, मंत्री श्रीमती शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋचा रस्तोगी, संगठन मंत्री श्रीमती क्षमा रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने बताया कि कथा आगामी 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

मानसरोवर गुरुद्वारे में आज से शुरू होगा अखंड पाठ

लखनऊ। मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह बग्गा ने बताया कि धन-धन साहिब श्री गुरू तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व रविवार से गुरुद्वारा...

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

मानसरोवर गुरुद्वारे में आज से शुरू होगा अखंड पाठ

लखनऊ। मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह बग्गा ने बताया कि धन-धन साहिब श्री गुरू तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व रविवार से गुरुद्वारा...

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...

दो-तीन साल से जो मेहनत की, उसी का फल मिल रहा है : मोना सिंह

लखनऊ। 'मेरी जिंदगी का यह अब तक सबसे बेहतरीन अनुभव है। सबसे अच्छा वक्त है कि मुझे इतने सारे अलग-अलग किरदार करने को मिल...