back to top

18 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं से हुआ वाराणसी का विकास : योगी

  • 200 करोड़ की परियोजनाएं पूरी, आचार संहिता के चलते लोकार्पण रोका

  • काशी की पुरातन काया को नया कलेवर देने का लिए कई योजनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पिछले लगभग साढ़े 6 साल में 18 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं के माध्यम से वाराणसी का विकास कराया गया है। अब तक 8442.65 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है। आज 614 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है।

200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण उनका लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार की 8,900 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, जो आने वाले महीनों में पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काशी की पुरातन काया को नया कलेवर देने के लिए अनेक विकास योजनाएं चलायी जा रही हैं। इससे वैश्विक मंच पर काशी की पहचान बनी है। प्रधानमंत्री ने अनेक व्यवस्तताओं के बावजूद काशी के लिए समय निकाला है। इसके फलस्वरूप काशी की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी की 30 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 614 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में लगभग 220 करोड़ रुपए की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 394 करोड़ रुपये से ज्यादा की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पित परियोजनाओं में वाराणसी नगर में आईपीडीएस के दूसरे चरण का कार्य, वाराणसी जिले में 102 नये गो-आश्रय स्थल, सारनाथ में लाइट एंड साउण्ड शो, वाराणसी नगर के एबीडी क्षेत्र में स्मार्ट प्रकाश व्यवस्था, सहकारी समिति लिमिटेड कपसेठी में 100 मीट्रिक टन का गोदाम और 105 आंगनबाड़ी केंद्र, रामनगर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल का उच्चीकरण, जायका सहायतित गंगा एक्शन प्लान प्रोजेक्ट के तहत कोनिया पीएस भगवानपुर, एसटीपी, दीनापुर एसटीपी और पांच घाट एसपीएस के नवीनीकरण और पुनर्वास का कार्य, लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर दो पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज आदि के कार्य प्रमुख हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...