back to top

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएगा डाक विभाग

विशेष संवाददाता लखनऊ। डाक विभाग हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के तहत राजधानी लखनऊ समेत सभी मंडलों के प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में तिरंगे उपलब्ध करायेगा। साथ ही हर डाकघर में स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों और आवरणों के फ्रेम से सेल्फी प्वाइंट भी बनाये जाएंगे।

लखनऊ के महा डाकपाल (पोस्टमास्टर जनरल) विवेक कुमार दक्ष ने बताया, कि पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से घर-घर झंडा फहराने के लिये शुरू की गयी मुहिम इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के तौर पर जारी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ मुख्यालय डाक परिक्षेत्र ने इस मुहिम के मद्देनजर डाक घरो में विशेष इंतजाम किये हैं। राजधानी समेत सभी मंडलों के सभी प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में एक अगस्त से तिरंगे बिक्री के लिये उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 13 लाख से अधिक तिरंगे उपलब्ध करवाये थे।

दक्ष ने बताया कि हर डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा आवरणों के फे्रम से सेल्फी पॉइंट्स तैयार किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि डाक विभाग अपने विस्तृत नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए गांव, कस्बे, शहर और सुदूर इलाकों में हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है।

इसके प्रचार-प्रसार के लिए डाक विभाग विभिन्न संस्थाओं, कार्यालयों, विद्यालयों और प्रतिष्ठानों से संपर्क कर उन्हें इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...