back to top

देश में सभी इलाकों को ड्रोन से सैनिटाइज कराने की मांग

लखनऊ। देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय तलाश किए जाने की तमाम कोशिशों के बीच इस विषाणु को फैलने से रोकने के लिए सभी जगह ड्रोन की मदद से हवाई छिड़काव कराए जाने की मांग उठी है। पूर्वांचल में जानलेवा बीमारी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए पूर्व में हवा में छिड़काव की मांग कर चुके वरिष्ठ डॉक्टर आर. एन. सिंह ने रविवार को बताया कि जैसे ही कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है वैसे ही चुनौतियों में भी इजाफा हो रहा है।

ऐसे में अधिक प्रभावी कदम उठाने होंगे ताकि इसके विस्तार को रोका जा सके। उन्होंने कहा, बहुत कम समय और न्यूनतम लागत में काफी बड़े क्षेत्र को सैनिटाइज करने में ड्रोन से हवाई छिड़काव बेहद कारगर और मददगार साबित होगा। अगर यह छिड़काव हेलीकॉप्टर के जरिए हो तो और भी अच्छा होगा। इससे महज दो दिन के अंदर गोरखपुर जैसे महानगर को सैनिटाइज किया जा सकता है।

सिंह ने कहा कि हवाई छिड़काव के जरिए उन गली-कूचों तथा संकरे इलाकों को भी सैनिटाइज किया जा सकता है जहां आमतौर पर सैनिटाइज करने वाले वाहन प्रवेश नहीं कर पाते। कोरोना वायरस विभिन्न सतहों पर मौजूद होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हवाई छिड़काव किया जाए तो ऊपर से डाली जाने वाली दवा बड़े दायरे में फैल कर उन सतहों तक पहुंच जाएगी और वायरस का खात्मा हो सकेगा। यह काम कर्मचारियों द्वारा छिड़काव के लिहाज से बहुत मुश्किल है।

उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक कर्मचारियों द्वारा छिड़काव करने की तुलना में ड्रोन से छिड़काव 50 गुना अधिक प्रभावी और बहुत किफायती भी है। एक अनुमान के मुताबिक एक एकड़ क्षेत्र को सैनिटाइज करने में तकरीबन 700 रुपये का खर्च आएगा। पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए भी हवाई छिड़काव की जोर शोर से मांग उठा चुके सिंह ने कहा कि आमतौर पर यह माना जाता है कि हवाई छिड़काव सबसे अधिक प्रभावित इलाकों यानी हॉटस्पॉट्स में किया जाना चाहिए लेकिन उनकी राय इससे अलग है।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है हवाई छिड़काव के जरिए सैनिटाइजेशन की यह कवायद हॉटस्पॉट्स के मुकाबले अन्य इलाकों में ज्यादा की जानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...