20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती
लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है मेला कमेटी के पदाधिकारियों की आज इंदिरा नगर झूले लाल भवन में हुई बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया जिसमें यह बात भी कही गई कि देश के कई प्रांतों में जैसे ( राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात ) सहित अन्य राज्यों में भगवान झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी घोषित है। चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने आज बैठक कर मुख्यमंत्री से उतर प्रदेश में भी सिन्धी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल जयंती पर छुट्टी घोषित करने की माँग की है जल्द ही मेला कमेटी अपने मुख्यमंत्री से मिलकर इससे लागू करने का अनुरोध करेंगे आज मेला कमेटी की कार्यकारिणी की पहली बैठक में पुरानी टीम को उन्हीं पदों पर जगह दी गई इसके अलावा कुछ नए समाज के लोगों को शामिल कर बदलाव भी किये गए है। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी श्याम कृषनानी, हंसराज राजपाल,राजू जसवानी सतीश लखमानी सुरेश छबलानी अमर नाथ चौधरी सहित सभी ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती धूम धाम से मनाए जाने की तैयारियों में सिन्धी समाज जुट गया है। 20 मार्च को सिन्धी समुदाय अपने ईष्ट देव भगवान झूले लाल की जयंती धूम धाम से मनाएगा सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों से भगवान झूलेलाल जी की शोभा यात्रा निकाली जाएगी चेट्टी चंद मेला कमेटी कि नईकार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से नीरज राजपाल नितेश मध्यान, विक्की दयलानी , दिनेश रायचंदानी प्रल्हाद गुरनानी, आनंद खत्री , सुरेश चबलानी अमर नाथ चौधरी,मुकेश केवलानी, मनीष लालवानी, हंसराज राजपाल राजू जसवानी निखिल तोलानी सूरज जसवानी सतीश लखमानी पुनीत लालचंदानी घनश्याम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।





