back to top

दिल्ली हिंसा : अमेरिका ने की भारत से शांतिपूर्ण सभा के अधिकार के सम्मान की अपील

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के लोगों के अधिकार के संरक्षण एवं सम्मान की अपील की और उन लोगों को जिम्मेदार ठहराने को कहा जो संशोधित नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा को भड़काने में शामिल हैं।

ये टिप्पणियां ऐसे वक्त में आईं हैं जब दिल्ली इस हफ्ते तीन दशक में सबसे भयानक दंगों से प्रभावित रही। इस हिंसा में 39 लोगों की मौत हो गई और 200 अन्य घायल हो गए। उत्तरपूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शुरू हुईं थी जिसने बाद में दंगों का रूप ले लिया। भारत की संसद ने पिछले साल सीएए पारित किया था जिसके बाद देश भर में कई प्रदर्शन हुए।

भारत सरकार इस बात पर जोर देती रही है कि नया कानून किसी की नागरिकता छीनेगा नहीं बल्कि पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को बचाएगा और उन्हें नागरिकता देगा। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, हम हालिया हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और अधिकारियों से शांतिपूर्ण सभा करने के अधिकार के संरक्षण एवं बचाव की अपील करते हैं तथा हिंसा भड़काने वालों को जिम्मेदार ठहराने को कहते हैं। हम सभी पक्षों का शांति कायम रखने और हिंसा न करने का आह्वान करते हैं।

अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने इन मुद्दों को उच्चतम स्तर पर उठाया है और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर भारत सरकार से बातचीत जारी रखेंगे। धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान एवं कानून के तहत समानता इन दो लोकतंत्रों के मौलिक सिद्घांत हैं, इस बात को रेखांकित करते हुए अधिकारी ने कहा, हमने शांति बनाए रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर और आगे हिंसा रोकने तथा सामान्य स्थिति बहाल करने की भारत सरकार की प्रतिज्ञा पर गौर किया है। मोदी ने 26 फरवरी को दिल्ली में शांति की अपील की थी।

उन्होंने ट्वीट किया, शांति एवं सौहार्द हमारे स्वभाव के केंद्र में है। मैं दिल्ली के मेरे भाई-बहनों से हर वक्त शांति एवं भाईचारा कायम रखने की अपील करता हूं। यह जरूरी है कि शांति एवं सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो। डेमोक्रेट सांसद कोलिन आलरेड ने कहा कि कोई भी लोकतंत्र तभी मजबूत बनता है जब वह समावेशी हो और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करता हो।

ऑलरेड ने कहा, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह हिंसा और मुस्लिमों की नागरिक स्वतंत्रता का दमन भारतीय मूल्यों को कमतर करता है और बड़े पैमाने पर संघर्ष का जोखिम पैदा करता है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बॉब मेनेंडेज ने इस हिंसा को चौंकाने वाला बताया और भारत दौरे के वक्त हिंसा को लेकर सार्वजनिक स्तर पर चिंता जाहिर नहीं करने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना भी की।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...