back to top

राज्यसभा में भी पास हुआ दिल्ली सेवा बिल, पक्ष में पड़े 131 वोट, विरोध में सिर्फ 102

राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हो गया। बिल पर वोटिंग हुई और बिल के पक्ष में 131 वोट पड़े। जबकि विरोध में सिर्फ 102 वोट पड़े। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सेवा बिल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार रहित सरकार सुनिश्चित करना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह बिल लाया गया है। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार रोकना इस बिल का मकसद है और बिल का एक भी प्रावधान गलत नहीं है।

केंद्र के पावर पर दिल्ली सरकार ने अतिक्रमण किया

अमित शाह ने कहा कि केंद्र के पावर पर दिल्ली सरकार ने अतिक्रमण किया। उन्होंने कहा कि हमें पावर लेने की जरूरत नहीं, देश की जनता के आशीर्वाद से हम सत्ता में है और कई राज्यों में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। अमित शाह ने कहा कि संसद को दिल्ली के लिए कानून बनाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के किसी भी फैसले का उल्लंघन नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा, दिल्ली सरकार को सीमित अधिकार दिए गए हैं। सीमित अधिकार के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी पता है। दिल्ली राज्य राजधानी क्षेत्र है, पूर्ण राज्य नहीं है। 1991 से लेकर 2015 तक किसी भी सीएम ने केंद्र से ट्रांसफर पोस्टिंग विवाद को लेकर झगड़ा नहीं किया।

राज्यसभा में बोले पूर्व उखक रंजन गोगोई ; अमित शाह ने कहा कि संसद कानून बना सकती है और कानून को खत्म कर सकती है, संसद को ये अधिकार है। उन्होंने कहा, ह्लआम आदमी पार्टी को कांग्रेस खुश करने में लगी है और आप की गोद में बैठी कांग्रेस यह कानून लाई थी। लेकिन अब अपने ही लाए कानून को हटाने की कोशिश कर रही है। यह बदलाव इमरजेंसी लाने के लिए नहीं है। कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई हक नहीं है। यह बिल किसी पीएम को बचाने के लिए नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो अपने लिए बंगला बनवाया, उसके लिए उसकी तय राशि से 6 गुना अधिक राशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि आबकारी घोटाले, शीश महल की फाइल विजिलेंस के पास थी, इसलिए वह विजिलेंस के पीछे पड़े हैं।

अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बिल के पास होने के तुरंत बाद कांग्रेस को ठेंगा दिखा देगी। उन्होंने कहा, ह्लजेडीयू का जन्म ही चारा घोटाले के खिलाफ हुआ था लेकिन आज जेडीयू और आरजेडी साथ हैं। आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस के विरोध में हुआ था, लेकिन आज दोनों मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं, लेकिन मई 2024 में फिर से मोदी आएंगे।ह्व अमित शाह ने कहा कि गठबंधन चाहे लाख जोर लगाए, लेकिन आएंगे तो मोदी ही।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...