back to top

पाकिस्तान ने अब दिल्ली-लाहौर बस सेवा की निलंबित, सोमवार से प्रभावी होगा फैसला

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले को लेकर सीमा पार की दो ट्रेनों को निलंबित करने के बाद पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया है कि उनके देश ने लाहौर-दिल्ली मैत्री बस सेवा भी सोमवार से निलंबित कर दी है। यह बस सेवा फरवरी 1999 में शुरू हुई थी लेकिन 2001 में संसद हमले के बाद यह निलंबित कर दी गई। फिर जुलाई 2003 में इस बस सेवा को बहाल किया गया। पाकिस्तान के संचार एवं डाक सेवा मंत्री मुराद सईद ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसलों के अनुरूप ही यह कदम उठाया गया। सईद ने शुक्रवार को ट्वीट किया, एनएससी के फैसलों के अनुसार पाकिस्तान-भारत बस सेवा निलंबित कर दी गई है। संचार मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सोमवार से प्रभावी होगा।

 

लाहौर-दिल्ली बस सेवा दिल्ली गेट के समीप अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से चलती है। डीटीसी की बसें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को और पाकिस्तान पर्यटन विकास प्राधिकरण (पीटीडीसी) की बसें हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली से लाहौर रवाना होती हैं। वापसी में डीटीसी की बसें हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लाहौर से रवाना होती हैं जबकि पीटीडीसी की बसें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राजस्थान से सटी सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को निलंबित कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा कम करने के फैसले के बाद समझौता एक्सप्रेस को भी निलंबित कर दिया था।

 

आधिकारिक एपीपी समाचार एजेंसी ने बताया कि रशीद ने थार एक्सप्रेस की सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की। थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी। उन्होंने बताया कि थार एक्सप्रेस के लिए 13 अरब रुपए की लागत से 133 किलोमीटर लंबा नया ट्रैक बनाया गया था और अब इस ट्रैक का इस्तेमाल थार कोयला परियोजना के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा निलंबित कर दी थी। रशीद ने कहा कि जब तक वह रेल मंत्री हैं तब तक ट्रेन निलंबित रहेगी और इस ट्रेन की बोगियों का इस्तेमाल अब ईद पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किया जाएगा। समझौता एक्सप्रेस का नाम हिंदी के समझौता शब्द पर रखा गया है। इसमें तीन स्लीपर बोगियां और एक एसी-3 टियर बोगी है। यह ट्रेन सेवा दोनों देशों के बीच हुए शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को शुरू हुई थी। भारतीय सीमा की ओर से ट्रेन दिल्ली से अटारी तक और पाकिस्तान की ओर से लाहौर से वाघा तक चलती है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाने के भारत के कदम को एकतरफा और गैरकानूनी बताते हुए बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया था तथा भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला किया। उसके इस फैसले के बाद दोनों ट्रेनों को निलंबित किया गया। भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को सोमवार को हटा दिया है और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

भारत से लगातार दो बार पीटने के बाद बोले पाक के हेड कोच-अब सिर्फ 28 सितंबर का नतीजा मायने रखेगा

दुबई । एशिया कप में भारत के हाथों दो शर्मनाक पराजय झेलने के बावजूद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन का मानना है कि...

अफरीदी ने पाकिस्तान को एशिया के फाइनल में पहुंचाया, अब भारत से होगी भिड़ंत

दुबई । एशिया कप टी20 सुपर-चार चरण के करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 11 रन...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...