back to top

दिल्ली सरकार ने 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रु का मुआवजा दिया

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोविड के कारण ड्यूटी पर जान गंवाने वाले 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। इनमें डॉक्टर, शिक्षक और सफाई कर्मी शामिल हैं। सरकार ने यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में दी है। जवाब के मुताबिक, 17 कोरोना योद्धओं में पांच डॉक्टर, तीन शिक्षक, दो प्रयोगशाला तकनीशियन, एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक, फार्मेसिस्ट और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

राजस्व विभाग के मुताबिक, डॉक्टर, लोक नायक अस्पताल, बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल और दिल्ली सरकार की कड़कड़डूमा स्थित डिस्पेंसरी से संबंधित थे। इसके साथ ही एक डॉक्टर दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा हुआ था। उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में काम करने वाले एक सफाई कर्मी और प्रयोगशाला तकनीशियनों के परिवारों को भी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज दिया गया है।

पिछले साल अप्रैल में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना वायरस से पीडत रोगियों की सेवा करने वाले देश की रक्षा करने वाले सैनिकों से कम नहीं हैं और कोविड के मामलों को देखने के दौरान जान गंवाने वाले ऐसे कर्मचारियों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवज की घोषणा की थी। भारतीय चिकित्सा संघ ने जून में कहा था कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 128 डॉक्टरों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 14,36,518 पहुंच गए हैं जबकि 14.10 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस 25,058 लोगों की जान ले चुका है।

RELATED ARTICLES

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...