back to top

दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली: मुंबई के एक डिलीवरी ब्वॉय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के पुलिस उपायुक्त, साइबर अपराध प्रकोष्ठ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए ट्वीट के अनुसार 28 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय अभिषेक तिवारी ने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। तिवारी को बृहस्पतिवार मुंबई में नाला सोपोरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नई दिल्ली स्थिति एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की भी कथित रूप से धमकी दी थी।

 

पुलिस के ट्विटर हैंडल से जारी ट्वीट के अनुसार, आरोपी मुंबई में फर्नीचर फोम वितरण का काम करता था और उसने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वह अपने काम और अपने जीवन से संतुष्ट नहीं था और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ बड़ा करना चाहता था। इसलिए उसके दिमाग में नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने का ख्याल आया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उसने स्थानीय नगर निगम के कार्यालय में एक प्रमुख पार्टी के पदाधिकारी को ऐसा मेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि लेकिन इस पर ठंडी प्रतिक्रिया मिलने से वह निराश था। इसके बाद उसने वरिष्ठ नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने का फैसला किया। उन्होंने बताया, सबसे पहले उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकी भरे मेल भेजे। वह इस बात से अनजान था कि पुलिस उसके मेल पर नजर रख रही है। उसने नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए एक मेल भेजा। उसकी किस्मत ने उस वक्त उसका साथ छोड़ दिया जब साइबर प्रकोष्ठ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

नोटिस देने के लिए आतिशी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, विधायक की खरीद फरोख्त का मामला

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास...

दिल्ली पुलिस का दल नोटिस देने एक बार फिर केजरीवाल के आवास पहुंचा, विधायक खरीद फरोख्त का है मामला

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस का एक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास...

G20 Summit : दिल्ली पुलिस ने कहा- इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर न जाएं लोग, जानिए किन जगहों पर रहेगी रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए टहलने, साइकिल चलाने और सैर-सपाटे जैसी गतिविधियों के लिए...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...