back to top

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति ने ‘फांसी घर’ से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख को शुक्रवार को तलब किया है।

विधानसभा सचिवालय ने केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में केजरीवाल की ”अज्ञानता” पर आश्चर्य व्यक्त किया है, जबकि वह 10 वर्ष से अधिक समय तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं और विशेषाधिकार समिति की कई बैठकों में शामिल हो चुके हैं।

दिल्ली विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है, ”अध्यक्ष के निर्देश पर आपको सूचित किया जाता है कि विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही गोपनीय होती है और कार्य संचालन नियम इसके सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं देते।” पत्र में कहा गया है कि संसद या अन्य राज्यों में विशेषाधिकार समिति की बैठक के प्रसारण का कोई उदाहरण नहीं है। यह पत्र शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया।

इसमें कहा गया है, अध्यक्ष ने इस मामले में आपकी अज्ञानता पर भी आश्चर्य व्यक्त किया है, जबकि आप 10 वर्ष से अधिक समय तक इस सदन के सदस्य रहे हैं। इस दौरान विशेषाधिकार समिति की अनेक बैठकें हुईं लेकिन एक भी बैठक का कभी प्रसारण/सीधा प्रसारण नहीं किया गया।” केजरीवाल ने विशेषाधिकार समिति को मंगलवार को पत्र लिखकर पुष्टि की थी कि वह ‘फांसी घर’ मुद्दे पर छह मार्च को उसके समक्ष पेश होंगे और उन्होंने कार्यवाही का सीधा प्रसारण किए जाने की मांग की थी।

विशेषाधिकार समिति दिल्ली विधानसभा के भीतर पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा ब्रिटिश काल के ‘फांसी घर’ की प्रतिकृति बनाए जाने के महत्व की जांच कर रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि ब्रिटिश शासन के दौरान उस इमारत में एक गुप्त फांसीघर था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि वह केवल टिफिन कक्ष था।

RELATED ARTICLES

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...