लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज यानी गुरुवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, लखनऊ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के संयोजक मदन सिंह बिष्ट जी व निदेशक कामना बिष्ट जी ने किया।
भेंट के दौरान समिति के सदस्यों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक विकास और प्रवासी उत्तराखंडियों की भागीदारी को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक-सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर हेमा बिष्ट,शोभा पटवाल, ज्योति जोशी, विजय कुमार सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, लाल सिंह बिष्ट, मिताली सिंह,अदिति अधिकारी, गरिमा,गार्गी घुघतियाल, कृतिका रावत एवं रिया सिंह भी उपस्थित रहीं।