back to top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 व 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री 12 मार्च को सायं लगभग 8:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से प्रस्थान करके रात्रि 8:30 बजे पारिवारिक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत रात्रि विश्राम 5-ए, कालिदास मार्ग पर करेंगे।

13 मार्च शुक्रवार को रक्षा मंत्री प्रातः 11:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे सी.एम.एस. गोल्फ सिटी, सेक्टर-सी, पॉकेट-9 पहुंचेंगे, जहां वह सिटी मोंटेसरी स्कूल की गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रक्षा मंत्री इसके बाद राजाजीपुरम में विधायक योगेश शुक्ला के आवास तथा राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास में स्वर्गीय विंध्यवासिनी कुमार (पूर्व एमएलसी) के आवास जाएंगे।

रक्षा मंत्री शाम लगभग 4:30 बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे तथा समतामूलक चौराहे से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे

उसके बाद सायं 5:00 बजे झूलेलाल वाटिका, हसनगंज में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री सायं लगभग 6:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात इस लाइसेंस के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और...

बैंक ऑफ इंडिया की मेगा समझौता अभियान का आयोजन 16 मार्च से

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया 16 से 20 मार्च 2026 तक मेगा समझौता अभियान का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत देश भर में स्थित...

गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत

हरियाणा। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे...

टी20 विश्व कप विजेता टीम को 131 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगा लहराने वाली भारतीय पुरुष टीम के लिए खजाना...

कोविड-रोधी टीकाकरण के दुष्प्रभाव पर दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति बनाएं : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...