back to top

भारत-अमेरिका के बीच तेज हो रही है रक्षा सहयोग की गति : अमेरिकी राजदूत

लखनऊ। भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ आई जस्टर ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग की गति तेज हो रही है। डिफेंस एक्सपो2020 में अमेरिकी पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए जस्टर ने कहा, भारत-अमेरिकी रक्षा संबंधों के विकास में उद्योग साझेदार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा, मुझे पिछले साल दिसंबर में अमेरिकाभारत मंत्रीस्तरीय वार्ता में शामिल होने के लिए वाशिंगटन डीसी वापस जाने का सौभाग्य मिला, जो अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी एस्पर तथा भारत के मंत्री राजनाथ सिंह और एस जयशंकर के बीच हुई थी। जस्टर ने कहा, वार्ता में दो बातें निकलकर आईं।

पहली ये कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग की गति तेज हो रही है। दूसरी यह कि हमारे रक्षा संबंधों के विकास में संबंधित उद्योग साझेदार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पांच दिवसीय डिफेंस एक्सपो का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। जस्टर ने कहा कि भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में उन्हें वे प्रयास देखने का अवसर मिले, जो रक्षा संबंधों के विकास को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष साझा लक्ष्य और साझा हित पूरे करने के लिए मिलकर काफी कार्य कर रहे हैं। इस पैवेलियन में प्रतिनिधित्व कर रही अमेरिकी कंपनियां निस्संदेह यह लक्ष्य हासिल करने में भारत के साथ कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा, द्विपक्षीय रक्षा संबंध बढऩे के साथ ही हमारा दूतावास सरकार और उद्योगों के बीच सहयोग में मदद के लिए कार्य करने को समर्पित है। जब भारत की इस बड़ी चिन्ता के बारे में सवाल किया गया कि हथियार आपूर्ति पाकिस्तान को भी होती है और वो हथियार भारत के खिलाफ इस्तेमाल होते हैं, जैसा कि बालाकोट में देखने को मिला, इस पर जस्टर सीधा जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने कहा, आज हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं, जो हम भारत के साथ साझेदारी में कर सकते हैं और ये साझेदारी लगातार बढ़ी है। इसी पर हमारा ध्यान केन्द्रित है और परस्पर रक्षा सहयोग के लिहाज से हम भारत को सामरिक साझेदार मानते हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...