back to top

लखनऊ में एसिड पीड़ितों के साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपना जन्मदिन नवाबों के शहर लखनऊ में मानाने वाली हैं। आज उम्र के 34वें पड़ाव पर कदम रखने वाली दीपिका के लिए 5 जनवरी 2020 की तारिख जितनी खास होने वाली है उनती ही खास यह शीरोज कैफे की एसिड पीड़ितों और राजधानी के लोगों के लिए भी होगी।

देश विदेश में अपने अभिनय के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म पांच जनवरी 1986 को हुआ था। अपने इस जन्मदिन को खास बनाने और अपनी आने फिल्म ‘छपाक’ का प्रोमोशन करने आ रहीं दीपिका, अपने परिवार पति और दोस्तों संग नहीं बल्कि नवाबों के शहर लखनऊ के शीरोज कैफे में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने वाली है। उन्होंने फोन पर मुंबई से पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में इस बात की जानकारी दी।

फिल्म 83 में साथ दिखेगी दीप-वीर की जोड़ी

इसके अलावा उन्होंने अपनी अगली फिल्म 83 की कुछ जानकारी साझा की जिसमें अभिनेत्री ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ी इस फिल्म में काम करना उन दोनों के लिए काफी तरोताजा करने वाला रहा। इससे पहले दोनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी, और पद्मावत में साथ नजर आ चुके हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वास्तविक कहानी पर रणवीर सिंह के साथ काम करना थोड़ा तरोताजा करने वाला है, क्योंकि ये किरदार पूरी तरह से अलग है और ज्यादा वास्तविक वाले विन्यास में है। इसमें उस तरह के भावपूर्ण संवाद नहीं हैं और इसकी कहानी सच्चाई के करीब है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...