back to top

भारत में प्रजनन दर में गिरावट, जनसंख्या 2080 तक स्थिर हो जाएगी : आईएएसपी

कोलकाता। भारत में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) में गिरावट के कारण वर्ष 2080 तक देश की आबादी 1.8 या 1.9 अरब पर स्थिर होने की उम्मीद है। वर्तमान में टीएफआर 1.9 है, जो प्रतिस्थापन स्तर से कम है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत तेजी से जनसांख्यिकीय परिवर्तन से गुजर रहा है, जहां पिछले दो दशकों में जन्म दर में तीव्र गिरावट आई है।

भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (आईएएसपी) के महासचिव अनिल चंद्रन ने कहा कि, साल 2000 में हमारी कुल प्रजनन दर 3.5 थी और आज यह 1.9 है। यह एक बड़ी गिरावट है। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या 2080 तक 1.8 या 1.9 अरब के स्तर पर चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जब वृद्धि स्थिर हो जाएगी।

चंद्रन ने कहा, सभी अनुमान बताते हैं कि भारत की अधिकतम जनसंख्या दो अरब से नीचे ही रहेगी। उन्होंने प्रजनन दर में गिरावट का मुख्य कारण बढ़ते विकास और शिक्षा स्तर को बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में साक्षरता बढ़ने ने सीधे तौर पर विवाह और मातृत्व से जुड़े निर्णयों पर असर डाला है, जिससे परिवार छोटे होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गर्भनिरोधकों के बढ़ते इस्तेमाल और जन्म नियंत्रण उपायों के व्यापक तौर पर उपलब्ध होने से भी प्रजनन दर में तेजी से गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि देर से विवाह होने और बढ़ते आर्थिक अवसरों का भी असर पड़ा है।

उन्होंने कहा,विकास और जन्म दर का विपरीत समानुपाती संबंध होता है। अशिक्षित समूहों में प्रजनन दर अब भी तीन से ऊपर है, जबकि शिक्षित वर्ग में यह 1.5 से 1.8 के बीच है।पश्चिम बंगाल की प्रजनन दर में भी तीव्र गिरावट देखी गई है। ‘सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ (एसआरएस) 2023 की सांख्यिकी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 1.3 पर आ गया है जो 2013 में 1.7 था।

उन्होंने कहा कि यह लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट है और प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से काफी नीचे है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब देश में सबसे कम प्रजनन दर वाले राज्यों में शामिल हो गया है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञ ने बताया कि जन्म दर में गिरावट के बावजूद, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कारण जीवन प्रत्याशा बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा, अधिक लोग 60 वर्ष की आयु से ज्यादा जी रहे हैं और इससे वृद्ध देखभाल की दिशा में नई चुनौतियां उत्पन्न हुई हैं, खासकर तब जब युवा लोग काम के लिए पलायन करते हैं। चंद्रन ने कहा कि इसी कारण से ‘डे केयर’ केन्द्र अब अस्तित्व में आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की

केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में पावर कोच के रूप में शामिल हुए कोलकाता । आक्रामक हरफनमौला आंद्रे रसेल ने 16 दिसंबर को होने वाली...

जूनियर विश्व कप: स्पेन ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

मदुरै । विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज स्पेन ने एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पूल डी मैच में रविवार...

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया,स्कोर 52/1

रांची ।दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वन डे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस...

कवि राजेश शलभ की गीता-काव्यामृत का लोकार्पण

हिन्दी संस्थान में हुआ लोकापर्णलखनऊ। राजधानी की साहित्यिक ,सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि राजेश अरोरा शलभ की...

धूमधाम से मनाया गया श्रीराम-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जमकर झूमे भक्त

कथा पंडाल में उमड़ी भक्ति की बयार, झांकियाँ बनी आकर्षण का केंद्र लखनऊ। राजा दशरथ जी के घरवा, आज जन्में ललनवां…, कौशल्या के गोद खिलौना...

हस्तशिल्प महोत्सव: मॉडलिंग, नृत्य, लोकगीत से सजी शाम

पटना से बैदा बोलाई दा…दीपिका मिश्रा ने लोकगीत गाकर मोहा मन लखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन...

मोक्षदा एकादशी पर हुआ सामूहिक पाठ

गीता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजनलखनऊ। श्री रामलीला समिति, महानगर लखनऊ तथा गीता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आज सोमवार को प्रात:...

स्वर वाद्यों से शुरू हुई यूपीएसएनए की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता

-आज होगी अवनद्ध वाद्यों की प्रतिस्पर्धा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का प्रथम चरण 1 से 3 दिसम्बर तक अकादमी...

नाटक उर्मिला ने दिया कर्तव्यनिष्ठता, त्याग, धैर्य और आत्म-नियंत्रण का संदेश

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से चालीस दिवसीय अभिनय कार्यशाला के अंतर्गत तैयार नाट्य प्रस्तुति उर्मिला का...