back to top

अमेरिका में कोरोना के मरने वालों की संख्या 70,000 तक पहुंच सकती है

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में मृतक संख्या 70,000 तक जा सकती है लेकिन यह भी कहा कि शुरू में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी के साथ उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं को उन्हें ही फिर से क्यों चुनना चाहिए।

ट्रंप इसी महीने कई बार अनुमान जता चुके हैं कि कोविड-19 से अमेरिका में करीब 60,000 लोगों की मौत हो सकती है। ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं। वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 मृतकों की संख्या 55,000 के पार जा चुकी है। ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए। उन्होंने कहा, लेकिन अगर आप शुरुआती अनुमान को देखें जो 22 लाख थी तो हम संभवत: इसे बहुत कम कर 60,000 से 70,000 पर ला पाए हैं।

एक व्यक्ति के लिए इतना कर पाना बहुत है। और मेरे विचार में मैंने सच में बहुत अच्छे फैसले लिए हैं। सीमा बंद करना या चीन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना बड़ा फैसला था।  ट्रंप ने कहा, मेरे हिसाब से मैंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं कहूंगा, एक व्यक्ति के लिए यह बहुत है। उनके इस तर्क का आधार वह अनुमान है जिसमें कहा गया था कि अगर सामाजिक दूरी के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का प्रयास तेज नहीं किया गया तो अमेरिका में 15 से 22 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...