back to top

देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 339, कुल मामले 10,363 : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 339 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 10,363 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 8,988 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 72 विदेशी नागरिक हैं। वायरस से सोमवार शाम से 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 11 लोग महाराष्ट्र और चार दिल्ली के हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 339 लोगों में से सबसे अधिक 160 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 43, दिल्ली में 28, गुजरात में 26 और तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 11-11 लोगों की और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में सात-सात, कर्नाटक में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पीटीआई की तालिका के अनुसार विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस से तक मरने वालों की संख्या सोमवार शाम को कम से कम 346 थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।

मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,334 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,510 और तमिलनाडु में 1,173 थे। राजस्थान में 873, मध्य प्रदेश में 604, तेलंगाना में 562 और उत्तर प्रदेश में 558 मामले है। गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 539, आंध्र प्रदेश में 432 और केरल में 379 है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 270, कर्नाटक में 247, पश्चिम बंगाल में 190, हरियाणा में 185, पंजाब में 167, बिहार में 65, ओडिशा में 54, उत्तराखंड में 35, हिमाचल प्रदेश में 32, असम और छत्तीसगढ़ में 31-31, झारखंड में 24, चंडीगढ़ में 21,लद्दाख में 15, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...